06 Sep 2023

Generic placeholder image

फिल्म, कहते ही दो -तीन घण्टे की कोई फिल्म आंखों में घूम जाती है। हम मजे से टाइटल पर निगाहे जमाये रहते है। नायक - नायिका के बाद बामुश्किल गायक गायिका, गीतकार संगीतकार सहित निर्देशक निर्माता के नाम देख लेते है।इनके बीच अनेक नाम आते है जो देखे नही जाते है। ये नाम कला निर्देशक, ध्वनि, सिनेमेट्रोग्राफर सहित तकनीकी सहायकों के होते है। इन सभी के लिए भारत सरकार द्वारा पुणे में फिल्म एंड टेलीविजन ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट स्थापित किया है। 63 साल पुरानी इस संस्था की जिम्मेदारी थ्री इडियट्स के दूसरे इडियट्स आर. माघवन को दी गयी है। माधवन इस इंस्टिट्यूट के वे अध्यक्ष बनाये गए है। चूंकि माधवन मॉडलिंग से लेकर टेलीविजन, फिल्म में अभिनय कर चुके है इसलिए ये माना जा सकता है कि उनके कार्यकाल में ये इंस्टिट्यूट ऐसे नए शख्शियत देगा जो भविष्य में इस इंस्टिट्यूट का नाम वैसे ही रोशन करेंगे जैसे शत्रुघ्न सिन्हा, नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी, जया भादुड़ी, डैनी, सुभाष घई, संजय लीला भंसाली ने किया है। फ़िल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट : आर. माधवन के हवाले

06 Sep 2023 02:27AM,
by: Babuaa Desk