06 Oct 2023

Generic placeholder image

नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन, कांकेर में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और श्रीमती प्रियंका गांधी ने आज "पुरखती कागजात" और "ताना बाना" पुस्तिका का विमोचन किया। बस्तर में क्षेत्रवार आदिवासी समुदायों के देवी-देवताओं की वाचिक परम्परा में प्रचलित मान्यताओं को लेखबद्ध कर उन्हें जारी किये गये सामुदायिक वन अधिकार के प्रपत्रों को संकलित कर “पुरखती कागजात’’ नामक (भाग एक) पुस्तिका तैयार की गई है। “पुरखती कागजात’’ (भाग-दो ) में संरक्षित खसरों का संकलन है, जिसमें भुईया के माध्यम से खसरे के कैफियत कॉलम में मातागुड़ी, देवगुड़ी के नाम व रकबा उल्लेखित कर राजस्व अभिलेख संरक्षित किया गया है। 

06 Oct 2023 10:06AM,
by: Tikendra Sinha