07 Jan 2024
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ के मिडमिडा मेनरोड़ पर हुए सड़क हादसे में मासूम बच्ची समेत तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने परिवार जनों को हर संभव सहयोग प्रदान करने के निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिए हैं।
07 Jan 2024 05:44AM,by: Tikendra Sinha
स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन, संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज कवर्धा में भोरमदेव मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और भगवान शिव में जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने भगवान शिव से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
07 Jan 2024 05:23AM,by: Tikendra Sinha
चुनाव पूर्व हिंसा और मौजूदा सरकार और उसके उम्मीदवार, वर्तमान प्रधान मंत्री शेख हसीना के बहिष्कार के विपक्ष के आह्वान के बीच, बांग्लादेश ने आज 6 जनवरी को अपने आम चुनावों के लिए मतदान शुरू कर दिया। विशेष रूप से, हालांकि, विरोध और जबरदस्ती के दावों के बावजूद, एक महत्वपूर्ण प्रतिद्वंद्वी विकल्प की कमी के बीच, हसीना देश में पांचवीं बार क्लीन स्वीप करने के लिए तैयार दिख रही हैं।
07 Jan 2024 05:23AM,by: Babuaa Desk
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि गुरुकुल की परंपरा आज से नहीं बल्कि अनादि काल से चली आ रही है। इसमें गुरुओं का बड़ा महत्व होता है। ये गुरु ही हैं, जिन्होंने भारत की सभ्यता और सनातन धर्म को बचाकर रखा है। पतंजलि गुरुकुलम और आचार्यकुलम का आज शिलान्यास किया गया है। मुझे उम्मीद है आने वाले समय में इसी गुरुकुल से देश की सेवा करने के लिए कई छात्र-छात्राएं निकलेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज के समय में गुरुकुलों को एडवांस करने की आवश्यकता है। गुरुकुलों को एडवांस करने की आवश्यकता है : रक्षा मंत्री
07 Jan 2024 02:36AM,by: Tikendra Sinha
ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के अध्यक्ष के अध्यक्ष बदरुद्दीन अजमल ने मुसलमानों को नसीहत दी है और कहा है कि वे अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 20 से 26 जनवरी तक घर में ही रहें।इतना ही नहीं उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को मुस्लिम विरोधी बताया है। अजमल ने कहा कि बीजेपी हमारे धर्म की दुश्मन है। एक रैली को संबोधित करते हुए अजमल ने कहा, "मुसलमान 20 से 26 जनवरी के बीच घर पर ही रहें और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान ट्रेन से यात्रा करने से बचें।"
07 Jan 2024 02:36AM,by: Tikendra Sinha
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बकरुद्दीन अजमल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, ''बीजेपी मुसलमानों से नफरत नहीं करती। हम 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के मंत्र के साथ काम करते हैं।" सिंह ने कहा कि अयोध्या भूमि विवाद मामले में पूर्व वादी इकबाल अंसारी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित किया गया है और वह प्रार्थना में भी भाग लेंगे। गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि बदरुद्दीन अजमल और असदुद्दीन ओवैसी जैसे लोग समाज में नफरत फैलाते हैं और बीजेपी सभी धर्मों का सम्मान करती है।
07 Jan 2024 02:36AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









