07 May 2023

Generic placeholder image

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने 5 मई को धमतरी और कांकेर जिले के कई गांवों का दौरा कर जल जीवन मिशन के कार्यों का मुआयना किया। धमतरी जिले के मुजगहन गांव में घरेलू नल कनेक्शन में नल टोटी लगाए जाने के मामले में लापरवाही बरतने को लेकर सचिव डॉ. भारतीदासन ने नाराजगी जताई और विभाग के एसडीओ एवं सब-इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। मुजगहन में घरेलू नल कनेक्शन में कई घरों में नल की टोटियां प्लास्टिक की लगी पाई गई और कई घरेलू नल कनेक्शनों में टोटी नहीं लगी थी। सचिव डॉ. भारतीदासन ने दो दिवस के भीतर सभी घरेलू नल कनेक्शनों में मानक स्तर की स्टील की टोटियां लगाए जाने के निर्देश कार्यपालन अभियंता को दिए। मुजगहन में टंकी के आउटलेट पाईप में लिकेज की शिकायत के मरम्मत के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।  नल टोटी लगाने में लापरवाही: एसडीओ और सब-इंजीनियर को नोटिस

07 May 2023 06:43AM,
by: Tikendra Sinha