07 Oct 2023
बीजापुर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री केएस मसराम ने देवगुड़ी निर्माण कार्य पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप को एक सिरे से खारिज करते हुए बेबुनियाद आरोप लगाकर जिला प्रशासन की छवि को धूमिल करने की बात कही ज्ञात हो कि व्यक्ति विशेष द्वारा जिला प्रशासन की छवि को खराब करने की उद्देश्य से जिले के 19 देवगुड़ी निर्माण की राशि 56 लाख रूपए का भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है। सहायक आयुक्त ने बताया की उक्त 56 लाख रूपए नियमानुसार जिले के चारों जनपद पंचायत जिसमें जनपद पंचायत बीजापुर को 23 लाख 60 हजार रूपए, जनपद पंचायत भोपालपटन को 03 लाख रूपए, जनपद पंचायत भैरमगढ़ को 12 लाख रूपए एवं जनपद पंचायत उसूर को 17 लाख 90 हजार रूपए 6 जुलाई 2023 को चेक के माध्यम से जारी किया जा चुका है। देवगुड़ी निर्माण की एजेंसी जनपद पंचायत को बनाया गया है। उनके द्वारा देवगुड़ी निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसमें किसी भी प्रकार की भ्रष्टाचार नहीं हुई है वहीं देवगुड़ी निर्माण कार्य पूर्णता की ओर है। देवगुड़ी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्वक किया जा रहा है। बीजापुर में 3 करोड़ 49 लाख 20 हजार की लागत से 117 देवगुड़ी निर्माण हेतु स्वीकृत हुआ था। शेष 2 करोड़ 92 लाख 70 हजार की राशि इसी तरह चारों जनपद पंचायतों को 20 जुलाई 2023 की स्थिति में जनपद पंचायत बीजापुर में चेक के माध्यम से 68 लाख 80 हजार रूपए, जनपद पंचायत भोपालटनम को 77 लाख 60 हजार रूपए, जनपद पंचायत भैरमगढ़ को 89 लाख 60 हजार रूपए और जनपद पंचायत उसूर को 56 लाख 70 हजार रूपए चेक के माध्यम से सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग बीजापुर द्वारा जारी किया गया है। उक्त निर्माण कार्य जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर की जा रही है। श्री केएस मसराम ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में आदिवासी विकास विभाग बीजापुर द्वारा किसी भी प्रकार का निर्माण संबंधी कार्य नहीं किया जा रहा है न ही किसी प्रकार का हस्तक्षेप है। नियमानुसार कार्य एजेंसी को राशि जारी की जा चुकी है जिसमें भ्रष्टाचार की बात करना बेबुनियाद है जिला प्रशासन की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से जो दुष्प्रचार किया जा रहा है जो तथ्यहीन और निराधार है।
07 Oct 2023 10:37AM,by: Alanga rao
बीजापुर:-प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी की दूरगामी सोच,वाणिज्य व आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा जी,प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी,और बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक श्री विक्रम शाह मण्डावी जी के जन कल्याणकारी कार्यो से प्रभावित होकर आज विधायक निवास बीजापुर में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री लालू राठौर के समक्ष दो दर्जन ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रवेश किया। जिला अध्यक्ष लालू राठौर ने फूलमाला व कांग्रेस का गमछा पहना कर (चेरपाल)स्मिता वाचम, सुजाता वाचम,पारो हपका, समीर एड्रिंक समिदलाल एड्रिंक,(पदेडा)प्रशांत कोरसा, मोहन कोरसा,दिनेश कोरसा,कैलाश कोरसा,संतोष कोरसा,लक्ष्मण कोरसा,महेश कोरसा,संजेश कोरसा,पायकु मोडियम,(गंगालूर)रवि हेमला,अस्सु हेमला,नीलेश हेमला,सोनू हेमला,संजय हेमला,लछु हेमला,आयतु हेमला,लक्ष्मण हेमला सभी लोगो ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली है। इस दौरान जिला पंचायत-सदस्य सोमारू राम कश्यप, सांसद प्रतिनिधि वेणुगोपाल राव,जनपद अध्यक्षा श्रीमती बोधि ताती,जिला उपाध्यक्ष रितेश दास , मीडिया प्रभारी राजेश जैन, जिला महामंत्री जितेंद्र हेमला, गंगालूर ब्लॉक अध्यक्ष-मंगल राना, जनपद उपाध्यक्ष सोनू पोटाम, जनपद सदस्य-महेश हेमला, विधायक प्रतिनिधि दिनेश पुजारी, बंशीलाल नक्का, दिनेश पुनेम, सोनू कोरसा, कामेश मोरला, विरेद्र ठाकुर, लिलेंद्र दुर्गम एवँ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
07 Oct 2023 10:37AM,by: Alanga rao
बीजापुर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री केएस मसराम ने देवगुड़ी निर्माण कार्य पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप को एक सिरे से खारिज करते हुए बेबुनियाद आरोप लगाकर जिला प्रशासन की छवि को धूमिल करने की बात कही ज्ञात हो कि व्यक्ति विशेष द्वारा जिला प्रशासन की छवि को खराब करने की उद्देश्य से जिले के 19 देवगुड़ी निर्माण की राशि 56 लाख रूपए का भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है। सहायक आयुक्त ने बताया की उक्त 56 लाख रूपए नियमानुसार जिले के चारों जनपद पंचायत जिसमें जनपद पंचायत बीजापुर को 23 लाख 60 हजार रूपए, जनपद पंचायत भोपालपटन को 30 लाख रूपए, जनपद पंचायत भैरमगढ़ को 12 लाख रूपए एवं जनपद पंचायत उसूर को 17 लाख 90 हजार रूपए 6 जुलाई 2023 को चेक के माध्यम से जारी किया जा चुका है। देवगुड़ी निर्माण की एजेंसी जनपद पंचायत को बनाया गया है। उनके द्वारा देवगुड़ी निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसमें किसी भी प्रकार की भ्रष्टाचार नहीं हुई है वहीं देवगुड़ी निर्माण कार्य पूर्णता की ओर है। देवगुड़ी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्वक किया जा रहा है। बीजापुर में 3 करोड़ 49 लाख 20 हजार की लागत से 117 देवगुड़ी निर्माण हेतु स्वीकृत हुआ था। शेष 2 करोड़ 92 लाख 70 हजार की राशि इसी तरह चारों जनपद पंचायतों को 20 जुलाई 2023 की स्थिति में जनपद पंचायत बीजापुर में चेक के माध्यम से 68 लाख 80 हजार रूपए, जनपद पंचायत भोपालटनम को 77 लाख 60 हजार रूपए, जनपद पंचायत भैरमगढ़ को 89 लाख 60 हजार रूपए और जनपद पंचायत उसूर को 56 लाख 70 हजार रूपए चेक के माध्यम से सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग बीजापुर द्वारा जारी किया गया है। उक्त निर्माण कार्य जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर की जा रही है। श्री केएस मसराम ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में आदिवासी विकास विभाग बीजापुर द्वारा किसी भी प्रकार का निर्माण संबंधी कार्य नहीं किया जा रहा है न ही किसी प्रकार का हस्तक्षेप है। नियमानुसार कार्य एजेंसी को राशि जारी की जा चुकी है जिसमें भ्रष्टाचार की बात करना बेबुनियाद है जिला प्रशासन की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से जो दुष्प्रचार किया जा रहा है जो तथ्यहीन और निराधार है।
07 Oct 2023 10:37AM,by: Alanga rao
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शनिवार को अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ युवा मितान परिवहन योजना का शुभारंभ किया। इसके अंतर्गत कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को घर से कॉलेज आने-जाने के लिए निःशुल्क परिवहन सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री द्वारा की गयी घोषणा पर अमल करते हुए आज इस योजना का शुभारंभ किया गया। इस योजना से कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले एक लाख से अधिक विद्यार्थियों को लाभ होगा।
07 Oct 2023 09:06AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में किसानों ने लेमनग्रास की खेती की विधि सीख ली है। इन्हें औषधि पादप बोर्ड द्वारा निःशुल्क औषधीय पौधे एवं मार्गदर्शन मिला है। इसके परिणाम स्वरूप वर्तमान में छत्तीसगढ़ के 800 एकड़ से भी अधिक क्षेत्र में लेमनग्रास की खेती की जा रही है। लेमनग्रास अब छत्तीसगढ़ में
07 Oct 2023 07:54AM,by: Tikendra Sinha
जोगी कांग्रेस के बेमेतरा विधानसभा से विधायक उम्मीदरवार रहे किसान नेता विनोद तिवारी 7 अक्टूबर रायपुर के रावण भाटा में अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने जा रहे हैं उन्हें सदस्यता दिलाने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख भाई मंडाविया नई दिल्ली से रायपुर आ रहे हैं। जोगी कांग्रेस के नेता योगेश तिवारी आज भाजपा में होंगे शामिल
07 Oct 2023 06:52AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








