08 Jun 2023

Generic placeholder image

मोदी सरकार के द्वारा धान और रवि फसल के समर्थन मूल्य में की गई मामूली वृद्धि को किसानों के साथ धोखा और छल करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार ने धान के समर्थन मूल्य में मात्र 7 प्रतिशत की वृद्धि कर आमदनी दोगुनी होने का इंतजार कर रहे किसानों के ऊपर वज्र प्रहार किया है।किसानों को आर्थिक तंगहाली की ओर ढकेला है।जहाँ एक ओर महंगाई आसमान छू रही है। डीजल पेट्रोल के दाम में 820 प्रतिशत की बढोत्तरी कृषि मजदूरी में 9 से में दोगुनी हुई,कृषि यंत्र और रासायनिक खाद, कीटनाशक, ट्रैक्टर पार्ट्स, ऑयल ग्रीस के दाम में बेतहाशा वृद्धि हुई और फसल बीमा की प्रीमियम में बढ़ोतरी के चलते कृषि लागत मूल्य 2014 के पहले के मुकाबले आज दोगुना हुआ है। वही मोदी सरकार 9 साल में धान के समर्थन मूल्य में बढ़ी हुई लागत मूल्य के एक चौथाई भी बढ़ोतरी नहीं कर पाई है।।

08 Jun 2023 06:20AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ सरकार की रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) योजना गांव और ग्रामीणों के जीवन में बदलाव लाने माध्यम साबित होने लगी है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप गांवों के गौठानों में स्थापित रूरल इंडस्ट्रियल पार्क गांवों को अब उत्पादक केन्द्र का रूप देने लगे है। भाटापारा ब्लॉक के गुड़ेलिया गौठान के रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में लोहे का खीला एवं चैन लिंक्ड फेंसिंग जाली तार बनाने की यूनिट शुरू हुए अभी 13 दिन ही बीते है, कि इस यूनिट को संचालित करने वाली नारी शक्ति ग्राम संगठन को 25 लाख रूपए का सप्लाई का एडवांस आर्डर मिलना एक सुखद शुरूआत है। कभी दूसरे राज्यों में काम की तलाश में जाने वाली महिलाएं अब गौठान के रीपा में ही लोहे का खीला एवं चैन लिंक्ड फेंसिंग जाली तार निर्माण कर आर्थिक लाभ अर्जित करने लगी है। महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे खीला और फेंसिंग जाली की गुणवत्ता अच्छी होने के कारण स्थानीय बाजार में इसकी डिमांड होने लगी है। रीपा से बदल रही गांव और ग्रामीणों की तकदीर

08 Jun 2023 06:20AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

जब आपके अंदर कुछ कर गुजरने को जुनून हो तो मुश्किल परिस्थितियां भी हौसलों को डिगा नहीं पाती और सफलता एक ना एक दिन आपके कदम जरूर चूमती है। इसे साबित किया है बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम सिविलदाग में रहने वाली अंजली खलखो ने। आज वह अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बदौलत इंडियन बेसबाल टीम से खेलकर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। अंजली ने हाल ही में हांगकांग में आयोजित वूमेंस एशिया बेसबॉल चौम्पियनशिप में इंडियन टीम का हिस्सा रहीं। जिसमें इंडियन टीम एशिया लेवल पर 06 वें स्थान पर रही। अंजली आगामी दिसम्बर माह में कनाडा में होने वाली प्रतियोगिता में शामिल होंगी। हांगकांग में बेसबाल का हुनर दिखाकर अब कनाडा रवाना होगी अंजली

08 Jun 2023 06:20AM,
by: Tikendra Sinha