08 Sep 2023
कांग्रेस नेता पवन खेरा ने कहा कि बीजेपी ने राहुल गांधी की भारत यात्रा को रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन विफल रहेl देश में ऐसी कई ताकतें हैं, जिन्हें जुड़ा हुआ भारत पसंद नहीं है. कई ऐसी ताकते हैं, जो इंडिया को भारत से लड़ाने की कोशिश कर रहे है l भारत को इंडिया से लड़ाने की कोशिश : पवन खेरा
08 Sep 2023 01:15AM,by: Tikendra Sinha
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एक नाथ शिंदे ने विपक्ष पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, 'एक व्यक्ति के विरोध में इतने लोग आकर बोल रहे हैं कि मोदी जी हराएंगे, मैं कहूंगा कि मोदी जी को हराना नामुमकिन है। इस देश की जनता ने तय कर लिया है कि जो देश को आगे ले जा रहा है हम उन्हें चुनेंगे। मोदी जी को हराना नामुमकिन है : शिंदे
08 Sep 2023 01:13AM,by: Tikendra Sinha
लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "भारत को दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति बनने से नहीं रोक सकता। क्या रावण ने नहीं किया? क्या कंस ने नहीं किया? ईश्वर को चुनौती देने वाला मिट गया। सनातन सत्य और शाश्वत है। लखनऊ में 500 वर्ष पहले अयोध्या में किसी ने सनातन के अपमान का काम किया अयोध्या फिर खड़ा हुआ, मंदिर बन रहा है।"विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा, "ये सब भूल गए हैं कि जो सनातन नहीं मिटा था, रावण के अहंकार से..., जो सनातन नहीं डिगा था कंस के हुंकार से..., जो सनातन नहीं मिटा था, बाबर औरंगजेब के अत्याचार से... वह सनातन इन तुच्छ सत्ता परजीवी जीवों से क्या मिट पायेगा? आज इनको खुद अपने कृत्यों पर लज्जित होना चाहिए।"
08 Sep 2023 01:13AM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा पर पथराव से जुड़े सवाल पर कहा कि कौन सा पत्थर मिसाइल है मेरे पास जिससे में भोपाल में बैठकर नीमच में उनकी कार के शीशे तोड़ दूं। दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में यह बात कही। जनआशीर्वाद यात्रा में पथराव से जुड़े सवाल पर बोले दिग्विजय
08 Sep 2023 01:13AM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दिल्ली बीजेपी नेता विजय गोयल पर दिल्ली में पॉपुलैरिटी रैंकिंग के आधार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वैश्विक नेताओं के कटआउट दिखाने वाले होर्डिंग लगाने का आरोप लगाया है l वहीं, विजय गोयल ने कहा कि ये फर्जी खबर है. ऐसी कोई होर्डिंग नहीं लगाई गई है l
08 Sep 2023 01:13AM,by: Tikendra Sinha
लालू और राबड़ी के अचानक से मंदिर दर्शनों को लेकर अबे बीजेपी उन पर हमलावर है और उन पर चुनावी हिंदू होने का आरोप लगा रही है l बीजेपी प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा ''“लालू प्रसाद अपने समय में चुनाव जीतने के लिए जातीय और धार्मिक उन्माद फैलाते थे और जब से उन्होंने राहुल गांधी के साथ मिलकर मांस का भोज किया है. तब से वह राहुल गांधी की तरह ही चुनावी हिंदू हो गए हैं l राहुल गांधी की तरह लालू भी हो गये चुनावी हिंदू : भाजपा
08 Sep 2023 01:13AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









