09 Jan 2023

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़िया ओलपिंक के राज्यस्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा आज राजधानी रायपुर स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में किया गया। राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का आयोजन राजधानी रायपुर के विभिन्न खेल परिसरों में किया जा रहा है। जिनमें सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, आउटडोर स्टेडियम, माधवराव सप्रे शाला मैदान एवं स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा में विभिन्न खेल विधाओं के प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। इस कार्यक्रम में राज्य के सभी संभागों के लगभग 2 हजार से अधिक प्रतिभागी अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में कबड्डी, फुगड़ी, भंवरा और बिल्लस खेल का आयोजन हुआ। सभी प्रतिस्पर्धाएं तीन आयु वर्गों में आयोजित की गईं। जिसमें 18 वर्ष से कम उम्र के प्रतिभागी, 18 से 40 वर्ष तक और 40 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में महिला एवं पुरूष वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।    छत्तीसगढ़िया ओलंपिक: कबड्डी, फुगड़ी, भंवरा और बिल्लस की धूम

09 Jan 2023 06:27AM,
by: Babuaa Desk