09 Apr 2022
गुजरात टाइटंस के ऑल-राउंडर राहुल तेवतिया आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर कोई आईपीएल मैच जिताने वाले 10वें क्रिकेटर बने हैं। रोहित शर्मा, अंबाती रायडू, सौरभ तिवारी, ड्वेन ब्रावो, एम.एस. धोनी, मिचल सैंटनर, निकोलस पूरन, रविंद्र जडेजा और श्रीकर भरत ऐसा करने वाले अन्य 9 बल्लेबाज़ हैं। रोहित शर्मा ने आईपीएल के इतिहास में ऐसा 3 बार किया है।
09 Apr 2022 01:25PM,by: Naveen kumar sahu
करौली हिंसा पर भाजपा के राज्य सभा सांसद डॉ. किरोडी लाल मीण ने दावा कि शहर में बने डर के माहौल के कारण 195 हिंदू परिवार पलायन कर चुके हैं, जिसकी सूची प्रशासन को सौंपी है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार ने कई शहरों में धारा 144 लगा दी है। आखिर कांग्रेस को रामनवमी और हनुमान जयंती से इतनी घृणा क्यों है? श्रद्धालु यह पर्व कैसे मना सकेंगे?
09 Apr 2022 12:59PM,by: Naveen kumar sahu
दिल्ली के जवाहर भवन में एक किताब के उद्घाटन के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पहुंचे। जहां राहुल गाँधी ने कहा कि मायावती इस बार चुनाव नहीं लड़ीं, भाजपा को खुला मैदान दे दिया। हमने उनसे गठबंधन करने को लेकर बात भी की और कहा कि मुख्यमंत्री बनिए लेकिन उन्होंने बात तक नहीं की। मायावती को भेजा था गठबंधन में आने का न्योता: राहुल गाँधी
09 Apr 2022 12:59PM,by: Naveen kumar sahu
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लोकपाल और लोकायुक्त का मुद्दा उठाकर एक बार फिर सरकार को घेरने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि लोकपाल वर्ष 2014 में सत्ता परिवर्तन का टोटका बना था, लेकिन टोटके का इस्तेमाल कर सत्ता में आने वाले लोग अब खुद ही एक अनचाहा झंझट समझकर इसे भुला चुके हैं। उत्तराखंड: हरीश रावत ने ट्वीट कर सरकार पर किया प्रहार
09 Apr 2022 12:26PM,by: Naveen kumar sahu
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक ने कोविड-19 के बूस्टर डोज की कीमत घटाने का एलान किया है। एसआईआई के सीईओ अदार पूनावाला का कहना है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने निजी अस्पतालों के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत 600 रुपये से घटाकर 225 रुपये करने का फैसला किया है। एसआईआई ने कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत 600 रुपये तय की थी, वहीं भारत बायोटे की वैक्सीन की कीमत 1200 रुपये थी। बूस्टर डोज: जाने अब कितने में मिलेगी कोरोना वैक्सीन
09 Apr 2022 12:00PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


