09 Apr 2023

Generic placeholder image

कांग्रेस का जय भारत सत्याग्रह प्रदेश के सभी जिलों और ब्लाको में चल रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की लड़ाई जनता के अदालत में लड़ रही है। जय भारत सत्याग्रह के तहत राहुल गांधी के साथ किये गये आलोकतांत्रिक व्यवहार, मोदी सरकार की तानाशाह नीतियों के खिलाफ पत्रकारवार्ता और मशाल शांति मार्च निकाला गया। नुक्कड़ सभायें सभी गांव कस्बे में हो रही है। एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल सभी नुक्कड़ सभा में भाग ले रहे है। सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार एवं सोशल कैंपेन भी हुआ। कांग्रेस लोकतंत्र बचाओं दौड़ का आयोजन होगी। 14 अप्रैल संविधान बचाओं दिवस मनाया जायेगा। ब्लाक स्तरीय पत्रकारवार्ता, पोस्टकार्ड अभियान, नुक्कड़ सभा, सोशल मीडिया कैंपेन, जय भारत सत्याग्रह फेस 2 में संभागीय जिला सम्मेलन होगा। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में प्रदेश स्तरीय रैली, एक दिन का उपवास सभी जिले में गांधी जी के प्रतिमा के समक्ष सार्वजनिक स्थानों पर सभी पदाधिकारी की अनिवार्य उपस्थिति रहेंगे।

09 Apr 2023 08:15AM,
by: Tikendra Sinha