09 Sep 2023

Generic placeholder image

राज्य के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रावास अधीक्षिका के पद हेतु प्रथम चरण की तथा प्रशिक्षण अधिकारी के पद हेतु द्वितीय चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग 06 सितम्बर 2023 से संचालनालय के पोर्टल पर प्रारंभ हो चुकी है। संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त काउंसलिंग की अंतिम तिथि 09 सितम्बर 2023 रात्रि 11ः59 बजे तक है। ऐसे सभी अभ्यर्थी जो संचालनालय की वेबसाईट पर प्रदर्शित श्रेणीवार कटऑफ अंक के अंदर आते है, वे सभी अंतिम तिथि व समय पूर्व ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग लेकर पदस्थापना हेतु संस्था का विकल्प दे सकते है। यदि कोई अभ्यर्थी किसी पद हेतु उपलब्ध सभी विकल्पों को नहीं भरता है तो उसके द्वारा भरी गई अंतिम संस्था के पश्चात उपलब्ध अन्य विकल्पों को रेन्डमली भर दिया जाएगा। इसके साथ ही अभ्यर्थी अद्यतन जानकारी हेतु निरंतर संचालनालय की वेबसाइट https://cgiti.cgstate.gov.in/notice-board तथा अपने लॉगिन आई.डी. का नियमित अवलोकन करते रहें।

09 Sep 2023 11:16AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

गणेश चतुर्थी त्योहार आ रहा है ऐसे में रीपा से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाएं सुंदर और आकर्षक गणेश भगवान की प्रतिमा बना रही है। पूरे देश में धूम धाम से गणेश चतुर्थी मनाया जाता है और 10 दिनों तक घरों और पंडालों में गणेश भगवान विराजमान होते हैं। त्योहार के अवसर पर बड़ी संख्या में गणेश भगवान मूर्ति की मांग बनी रहती है अम्बिकापुर जिले के रीपा मेंड्राकला की गणेश की मूर्ति निर्माण उत्पादक समूह कर्मी और शक्ति ममूह की महिलाओं द्वारा गणेश प्रतिमा बना रही है। महिलाओं ने बताया कि त्यौहार को देखते हुए गणेश प्रतिमा बनाने की मांग अच्छी खासी बनी हुई है। अब तक 7000 रूपए के मूर्ति का विक्रय भी कर चुके हैं। डिमांड इतनी ज्यादा है कि लोगों के द्वारा एडवांस में मूर्ति आर्डर दिया जा रहा है। स्व सहायता समूह कि महिलाओं ने बताया कि शहरों में स्टॉल लगाकर गणेश मूर्ति का विक्रय किया जा रहा है।  रीपा में महिलाएं तैयार कर रही आकर्षक गणेश मूर्ति

09 Sep 2023 11:16AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से गोधन न्याय योजना के अंतर्गत ऑनलाईन राशि वितरण कार्यक्रम में हितग्राहियों के बैंक खातों में 23 करोड़ 93 लाख रूपए अंतरित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल बारिश अच्छी हो रही है और उत्पादन भी अच्छा होने की उम्मीद है। हमारी सरकार हर साल धान खरीदी का रिकॉर्ड बनाया है। इस साल हमें आशा है कि 125 लाख मीट्रिक धान खरीदी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस बार भी छत्तीसगढ़ से चावल खरीदी का कोटा घटा दिया है, हमारे बारदाने का कोटा भी कम कर दिया है। मैंने इस संबंध में केंद्र सरकार को पत्र लिखकर आग्रह किया है। 

09 Sep 2023 11:16AM,
by: Tikendra Sinha