10 Feb 2023
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की देहरादून में युवकों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान तबीयत बिगड़ गई. ट्विटर पर एक वीडियो में दिख रहा है कि रावत की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एंबुलेंस में अस्पताल ले जाया गया। उत्तराखंड में हुए भर्ती घोटालों की सीबीआई से जांच कराने की मांग को लेकर छात्र और युवा संगठन देहरादून में प्रदर्शन कर रहे हैं l
10 Feb 2023 10:35AM,by: Babuaa Desk
हिंडनबर्ग रिसर्च के धोखाधड़ी और शेयर बाजार में हेरफेर के आरोपों के बीच अडानी समूह ने कथित तौर पर न्यूयॉर्क स्थित कानून कंपनी वाचटेल, लिप्टन, रोसेन और काट्ज को काम पर रखा है। फाइनेंशियल टाइम्स ने बताया कि वाचटेल मुख्य रूप से समूह के लिए कानूनी, विनियामक और जनसंपर्क के समन्वय पर ध्यान केंद्रित करेगा। कानून कंपनी ने ट्विटर का प्रतिनिधित्व किया जब उसने 44 अरब डॉलर के अधिग्रहण सौदे से पीछे हटने के लिए एलोन मस्क पर मुकदमा दायर किया। अडानी ने लॉ फर्म को हायर किया जिसे ट्विटर ने किया था
10 Feb 2023 10:18AM,by: Babuaa Desk
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज राजस्थान विधानसभा में राज्य का बजट करने वाले थे पर उन्होंने ,साल का बजट पेश करते हुए एक पुराना बजट पढ़ना शुरू कर दिया। विधानसभा में कई मिनटों तक मुख्यमंत्री पुराना बजट पढ़ते रहे , जब कांग्रेस के मंत्री महेश जोशी को एहसास हुआ की मुख्यमंत्री पुराना बजट पढ़ रहे तब उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भाषण पढ़ने से रोका। अशोक गहलोत ने विधानसभा में पढ़ा पुराण बजट
10 Feb 2023 08:35AM,by: Tikendra Sinha
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण से कुछ हिस्सों को हटाने फैसला किया,जिस पर आपत्ति जताते हुए खड़गे ने कहा की उन्होंने किसी भी असंसदीय शब्द का इस्तेमाल नहीं किया,और हटाए गए अभिव्यक्ति को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा इस्तेमाल किया गया है।
10 Feb 2023 08:13AM,by: Tikendra Sinha
बीजापुर जिले में जिला कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक के बाद स्थानीय व्यापारियों से भेंट मुलाकात के दौरान आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने एक ठेले पर चाय बनाई और बाजु के ठेले पर पहुंचकर कुछ लोगों को उबले अंडे बांटे । इस दौरान वहां विधायक विक्रम मंडावी भी मौजूद थे। समीक्षा बैठक के बाद मंत्री लखमा ने ठेले पर बनाई चाय
10 Feb 2023 08:04AM,by: Tikendra Sinha
मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राजीव युवा मितान क्लब योजना की कार्यकारिणी केन्द्रीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजीव युवा मितान क्लब की नियमावली में संशोधन पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अपर मुख्य सचिव खेल एवं युवा कल्याण श्रीमती रेणुजी पिल्ले भी शामिल हुई। राजीव युवा मितान क्लब की कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न
10 Feb 2023 07:10AM,by: Tikendra Sinha
नवीन पेंशन योजना (एन.पी.एस.) अथवा पुरानी पेंशन योजना (ओ.पी.एस.) के चयन हेतु अटल नगर नवा रायपुर स्थित इन्द्रावती भवन के ऑडिटोरियम हाल में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला एन.पी.एस. और ओ.पी.एस. को लेकर अधिकारियों-कर्मचारियों मन में उठे शंका का समाधान किया गया। कार्यशाला में वित्त नियंत्रक टी.आर. सोरी, अपर संचालक श्री के.एल. रवि और आर.पी. एस. चौहान सहित विभन्न विभागों के 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। एन.पी.एस.-ओ.पी.एस. चयन के विकल्प के लिए हुई कार्यशाला
10 Feb 2023 07:10AM,by: Tikendra Sinha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लखनऊ में सामूहिक रूप से व्यापार के अवसरों का पता लगाने और दुनिया भर के नीति निर्माताओं, को एक साथ लाने के उदेश्य से आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन किया। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी मौजूद हैं ।
10 Feb 2023 06:57AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









