10 Mar 2024

Generic placeholder image

हर मां-बाप का सपना होता है कि उनका बच्चा अच्छे स्कूल में पढ़े। एक अच्छे वातावरण में जीवनयापन करे, शिक्षक, डॉक्टर-इंजीनियर बने, लेकिन कई बार आर्थिक परिस्थिति ठीक नहीं होने के कारण यह सपना अधूरा रह जाता है। यह सपना है मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम करही की 65 वर्षीय श्रीमती सुहावन साहू का। वह अपने पोता-पोती को अच्छे स्कूल में पढ़ाना चाहती थी और उनके भविष्य को संवारना चाहती थी। लेकिन वह अपने आर्थिक परेशानी के चलते यह सपना पूरा नहीं कर पा रही थीं। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के शुरू होने से श्रीमती सुहावन जैसी कई महिलाओं के छोटे-छोटे सपने अब पूरे हो सकेंगे। योजना के तहत मिलने वाली राशि का उपयोग श्रीमती सुहावन अब अपने पोता-पोती की बेहतर शिक्षा के लिए कर सकेंगी। महतारी वंदन योजना : महिलाओं के सपने होंगे पूरे

10 Mar 2024 05:27AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रतिनिधि मंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए हुए प्रतिनिधि शामिल हुए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविंद अवस्थी के साथ सर्वश्री विश्व दीपक राई, मनोज मिश्रा,राम साहू, मोहन तिवारी, जितेंद्र शुक्ला , रिजवान खान , शिव वर्मा, मनोज तिवारी, देवेंद्र यादव ,समीर गुप्ता, मोहन मानिकपुरी, राकेश पाठक ,लोकेश जैन, नंदकिशोर गौतम, अजय सिंह ,सुनील आनंद , नारायण तिवारी, रामाधार पटेल, संतोष देवांगन ,युवराज सिंह, स्वप्निल तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्यगण उपस्थित थे। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग के आयुक्त श्री मयंक श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

10 Mar 2024 05:26AM,
by: Tikendra Sinha