10 Jun 2023
केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम द्वारा तैयार ब्लू प्रिंट के अनुसार इस वर्ष प्रदेश में 5 लाख से ज्यादा वोटर्स बढ़ने की संभावना है। नए मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग 375 मतदान केंद्र (पोलिंग बूथ) बनाए जा सकते हैं। बता दें कि प्रदेश में कुल वोटर्स 1.94 करोड़ है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए ब्लू प्रिंट तैयार
10 Jun 2023 06:03AM,by: Tikendra Sinha
प्रमुख भरतनाट्यम गुरु श्री गणेशन, एक मलेशियाई नागरिक, का ओडिशा के भुवनेश्वर में निधन हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, श्री गणेशन ने तीन दिवसीय देवदासी नृत्य कार्यक्रम में प्रदर्शन किया और बाद में दीपक जलाते समय मंच पर गिर पड़े। एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भरतनाट्यम गुरु श्री गणेशन का ओडिशा में मंच पर गिरने के बाद निधन
10 Jun 2023 05:31AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कवर्धा के गांधी मैदान में चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के वार्षिक अधिवेशन के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि कुर्मी समाज कृषि आधारित समाज है और प्रारंभ से ही खेती-किसानी से जुड़ा हुआ है। प्रदेश के कृषक वर्ग को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा कृषकों के हित में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज स्वर्गीय डॉ. खूबचंद बघेल, स्वर्गीय डॉ. चंदूलाल चंद्राकर और अन्य पूर्वजों का सपना था कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हो और छत्तीसगढ़िया किसान, मजदूर, श्रमिक, गरीब तथा पिछड़े तबकों की स्थिति में सुधार हो। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सहित सभी क्षेत्रों छत्तीसगढ़ की स्थिति बेहतर हो। हमने साढ़े चार सालों में समाज के सभी वर्ग के लोगों की स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास किया है। इस मौके पर समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को किसानों के प्रतीक नागर, तलवार और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने समाज द्वारा निर्मित छात्रावास भवन का उद्घाटन भी किया। अधिवेशन में पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चंद्राकर, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री महेश चंद्रवंशी उपस्थित थे।
10 Jun 2023 05:29AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग अन्य प्रदेशों के वित्त आयोगों के कार्यप्रणाली का अध्ययन कर रहा है और अध्ययन से प्राप्त जानकारियों को प्रदेश के अनुकूल क्रियान्वयन की पहल भी कर रहा है। छत्तीसगढ़ के चौथे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री सरजियस मिंज के नेतृत्व में आयोग का प्रतिनिधिमंडल मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग की कार्यप्रणाली के तुलनात्मक अध्ययन के लिए तीन दिवसीय मध्यप्रदेश राज्य के दौरे पर रहा। चौथे वित्त आयोग के सदस्यों ने मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग द्वारा शासन के विभिन्न विभागों के लिए आयोग के अनुशंसाओं के क्रियान्वयन की व्यवस्था तथा स्थानीय निकायों की वर्तमान स्थिति के अध्ययन के लिए मध्यप्रदेश के पांचवें वित्त आयोग के पदाधिकारियों तथा मध्यप्रदेश शासन के अधिकारियों के साथ बैठक की।
10 Jun 2023 05:28AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हल्बा-हल्बी समाज का इतिहास अत्यंत समृद्ध और गौरवशाली है। उन्होंने कहा कि हल्बा समाज की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी हैं, इस तरह यह समाज मातृ शक्ति का अनुयायी समाज है। उन्होंने कहा कि हल्बा समाज अत्यंत प्राचीन एवं विस्तृत समाज है। श्री बघेल आज बालोद जिले की इस्पात नगरी दल्लीराजहरा के फुटबॉल ग्राउण्ड में आयोजित अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी समाज के 83 वें स्थापना दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र माहला ने की। हल्बा समाज का इतिहास समृद्ध एवं वैभवशाली: मुख्यमंत्री बघेल
10 Jun 2023 05:28AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कवर्धा में चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा नवनिर्मित छात्रावास भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर वन मंत्री मोहम्मद अकबर, पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर, सामाजिक पदाधिकारी लालजी चन्द्रवंशी, लाल बहादुर चन्द्रवंशी, नीलकंठ चन्द्रवंशी, तुकाराम चन्द्रवंशी सहित चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
10 Jun 2023 05:28AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कबीरधाम जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान कवर्धा के न्यू हाईटेक बस स्टैंड में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न कार्याे का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने लगभग एक अरब 40 करोड़ 50 लाख रूपए के विभिन्न विकास मूलक कार्यों की सौगात दी। इन सौगातों में 24 अलग-अलग विकास कार्याे का लोकार्पण और शिलान्यास शामिल है। जिसमें 45 करोड़ 92 लाख 41 हजार रूपए की लागत के 6 कार्य का लोकार्पण और 94 करोड़ 56 लाख 80 हजार रूपए लागत के 18 कार्यों का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर, पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर, राज्य क्रेडा सदस्य श्कन्हैया अग्रवाल, राज्य योग आयोग सदस्य गणेश योगी, नीलकंठ चन्द्रवशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा होरी साहू, जिला कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवा राम साहू, कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, राज्य मनरेगा सदस्य कलीम खान सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधी शामिल हुए। इस अवसर पर कलेक्टर जनमेजय महोबे विशेष रूप से उपस्थित थे।
10 Jun 2023 05:28AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









