10 Sep 2023
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 'वह दिन दूर नहीं जब हम पाकिस्तान जाकर हनुमान चालीसा पढ़ेंगे। देश में नरेंद्र मोदी की सरकार है। मोदी के राज में पाकिस्तान में भी हनुमान चालिसा का पठा होगा, लेकिन ये भारत में कौन आ गए जो हनुमान चालिस पढ़ने वालों को जेल में डालते हैं, ऐसे लोगों को घर में बैठा दो।'
10 Sep 2023 01:55PM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ ने सेतुबंध आसन के प्रदर्शन के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है। राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा स्थित स्वर्गीय बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आज प्रदेशभर से आए 2000 से अधिक योगाभ्यासियों ने तिरंगे रंग का प्रतिरूप बनाते हुए एक साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए सेतुबंध आसन का सामूहिक प्रदर्शन किया।
10 Sep 2023 01:54PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कल 11 सितम्बर को धमतरी जिले के नगरी के मुकुंदपुर में आयोजित समारोह में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के तहत कराए गए 9.61 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। समारोह में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं उपमुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव प्रमुख अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि बस्तर लोक सभा सांसद श्री दीपक बैज होंगे। इस मौके पर रामायण महोत्सव का भव्य आयोजन स्वामी आत्मानंद श्रृंगि ऋषि स्कूल मैदान, नगरी में होगा वहां सुप्रसिद्ध भजन गायक पद्मश्री अनूप जलोटा, मुंबई और सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री सुरेश कुमार ठाकुर, द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।
10 Sep 2023 01:54PM,by: Tikendra Sinha
कृषि के साथ ही पशुधन को बढ़ावा देने की शासन की नीतियों की वजह से प्रदेश में दूध उत्पादन तेजी से बढ़ा है। पशुपालन को बढ़ावा देने से खेती किसानी की तरक्की होती है और किसानों की तरक्की पर ही व्यापार-व्यवसाय की तरक्की निर्भर है। छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास की नवाचारी योजनाओं और इनके क्रियान्वयन से आर्थिक विकास का बेहतर माहौल तैयार हुआ है। यह बात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जिला मुख्यालय दुर्ग के पुराना बस स्टैंड में कोसरिया यादव महासभा द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने समाज के सदस्यों को जनमाष्टमी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण यादव समाज के आराध्य हैं। समाज द्वारा आज श्रीकृष्ण जनमाष्टमी के अवसर पर सुंदर शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। भगवान कृष्ण के विभिन्न रूपों में हम दर्शन करते हैं। उनसे प्रेरणा ग्रहण करते हैं। छत्तीसगढ़ में हमारा उद्देश्य सभी समाजों को बढ़ावा देना है। प्रदेश के निर्माण में सभी समाजों की भागीदारी हो। सभी समाज अपने रचनात्मक कार्यों से प्रदेश को आगे बढ़ाने में हिस्सा दें इसके लिए हमने विभिन्न समाजों को बाजार भाव से काफी कम दाम पर माँग अनुरूप भूमि उपलब्ध कराने का निश्चय किया। इसका लाभ बहुत से समाजों ने उठाया है। समाजों द्वारा इस तरह भूमि क्रय कर लेने पर उन्हें भवन बनाने यथासंभव राशि भी प्रदान की गई है। इससे सामाजिकजनों को काफी लाभ हुआ है। शादी-ब्याह तथा अन्य आयोजनों में इन समाजों को सस्ते दरों में भवन मिल पा रहा है। रचनात्मक आयोजनों के लिए समाज को बेहतर जगह मिल पा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यादव समाज की ओर से भी ऐसी माँग आई है। वे कलेक्ट्रेट में इसके लिए आवेदन कर लें। जमीन मिलने पर भवन के लिए सरकार द्वारा राशि उपलब्ध करा दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि सरकार द्वारा रोजगार सृजन के लिए भी बड़े पैमाने पर कार्य किये गये हैं। सरकारी सेवाओं में नियुक्तियों के साथ ही कौशल विकास पर भी हमारा जोर रहा है। रीपा आदि के माध्यम से उद्यमशील युवाओं के लिए उद्यम के अवसर पैदा हुए हैं।
10 Sep 2023 01:54PM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग के पुराना बस स्टैण्ड में हजरत बाबा सैय्यद अब्दुर्रहमान शाह काबुली रहमततुल्लाह अलैह की दरगाह पर चादर चढ़ाई और मत्था टेककर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष श्री आर.एन. वर्मा, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र साहू, श्री रउफ कुरैशी, श्री मोहम्मद असलम, श्री अजहर जमील सहित दरगाह के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
10 Sep 2023 01:54PM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी विदेश दौरे पर हैं. रविवार को उन्होंने पेरिस में भारत बनाम इंडिया विवाद, हिंदुत्व, चीन समेत अन्य मसलों पर बातचीत की राहुल ने गांधी ने कहा, मैंने गीता पढ़ी है. उपनिषद पढ़ी है और मैंने अन्य हिंदू किताबें भी पढ़ी हैं और मैं कह सकता हूं कि बीजेपी जो करती है उसमें कुछ भी हिंदुवादी नहीं है l बीजेपी जो करती है उसमें कुछ भी हिंदुवादी नहीं है : राहुल गांधी
10 Sep 2023 12:56PM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी विदेश दौरे पर हैं. रविवार को उन्होंने पेरिस में भारत बनाम इंडिया विवाद, हिंदुत्व, चीन समेत अन्य मसलों पर बातचीत की राहुल गांधी ने कहा, हमारा संविधान दोनों नामों का उपयोग करता है. दोनों शब्द बिल्कुल ठीक हैं. लेकिन हो सकता है कि हमारे गठबंधन के नाम से सरकार से चिढ़ गई हो l पेरिस में भारत बनाम इंडिया विवाद पर बोले राहुल गांधी
10 Sep 2023 12:56PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









