10 Oct 2023
पीएम मोदी ने कहा कि इजराइल के ताजा हालात पर पीएम नेतन्याहू ने मुझे जानकारी दी, इसके लिए आभार प्रकट करता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि 'भारत के लोग इस मुश्किल घड़ी में इजराइल के साथ मजबूती से खड़े हैं। भारत आतंकवाद के सभी रूपों की कड़े तौर पर और स्पष्ट रूप से निंदा करता है। इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू से पीएम मोदी ने की फोन पर बात
10 Oct 2023 10:51AM,by: Tikendra Sinha
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक बयान देते हुए कहा है कि कांग्रेस ने अबतक अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा तक नहीं की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अंदरूनी कलह चल रही है। हमारी उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। बाकी उम्मीदवारों के नामों की भी घोषणा की जाएगी, लेकिन कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों की सूची कहां है। वे इसमें देरी क्यों कर रहे हैं। भाजपा चुनाव के लिए तैयार है। कांग्रेस कहां है, उनमें चल रही अंदरूनी कलह' : सीएम शिवराज सिंह
10 Oct 2023 10:51AM,by: Tikendra Sinha
आचार संहिता के लागू होते ही प्रदेश के सभी पांच लाख से अधिक अधिकारी-कर्मचारी अब निर्वाचन आयोग के अधीन हो गये हैं। लिहाजा कई सारी पाबंदियां भी कर्मचारियों व अधिकारियों पर लागू हो गयी हैं। कर्मचारियों व अधिकारियों की आचार संहिता तक छुट्टी पर रोक लगा दी गयी है। आचार संहिता तक अधिकारी कर्मचारियों के आकस्मिक अवकाश पर लगी रोक
10 Oct 2023 10:51AM,by: Tikendra Sinha
दूसरी सूची जारी होने के बाद आज बीजेपी कार्यालय में बुठक बुलाई गई है। बैठक में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व सीएम रमन सिंह शामिल हुए है। शेष पांच सीटों पर प्रत्याशी चयन और आगे की रणनीति पर बैठक में हो रही। बीजेपी कार्यालय में अहम बैठक
10 Oct 2023 08:41AM,by: Tikendra Sinha
बेमेतरा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पी.एस. एल्मा ने पुलिस अधीक्षक से परामर्श के बाद विधानसभा जिला सीमा क्षेत्र में तीव्र ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग तथा कोलाहल का प्रतिषेध एवं मोटर यान के विधुत हॉर्न अथवा ऐसा हॉर्न जिससे पैदल चलने वाले घबरा जायें उन्हें प्रतिबंधित कर दिया है। ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर लगा प्रतिबंध
10 Oct 2023 07:50AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





