11 May 2023

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मस्तूरी विधानसभा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्राम बेलटुकरी में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क ‘‘रीपा’’ का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि रीपा से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज का सपना साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने महिला समूहों के सदस्यों से चर्चा कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने बेलटुकरी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में वाई-फाई सुविधा की शुरुआत करते हुए कहा कि इससे रीपा में कार्यरत लोगों को निःशुल्क इंटरनेट की सुविधा मिलेगी।  मुख्यमंत्री ने रीपा की गतिविधियों का किया अवलोकन

11 May 2023 11:45AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 12 साल की नरगिस पर जो भरोसा किया उसे उसने कायम रखा है । बालोद के स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाली नरगिस खान के आग्रह पर उसे 10वीं की परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गयी थी। संभवतः नरगिस प्रदेश की पहली बेटी है जिसने 12 वर्ष की कम उम्र में दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर इतिहास रच दिया है। इतना ही नहीं नरगिस ने कक्षा सातवीं में भी 91 फीसदी अंक हासिल किये हैं और इसी साल सातवीं और दसवीं की परीक्षायें दी हैं । बालोद जिले की रहने वाली नरगिस के इस संकल्प को पूरा करने में अभिभावक के रूप में साथ खड़े मुख्यमंत्री का सर उसने गर्व से ऊंचा कर दिया। बुधवार को जारी हुये दसवीं के नतीजों में नरगिस ने 90.5% अंक प्राप्त किये हैं । रिजल्ट आने के बाद बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा के साथ नरगिस और अन्य मेधावी बच्चों ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में श्री भूपेश बघेल से मुलाकात की । इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बच्चों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुये उज्जवल भविष्य की कामना की ।

11 May 2023 11:27AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा के संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में वर्ष 2022-23 में अकादमी द्वारा आयोजित किए गए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इसी तरह वर्ष 2023-24 में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। मुख्य सचिव ने कहा है कि प्रशिक्षण के दौरान राज्य शासन के सभी स्तर के अधिकारियों-कर्मचारियों को शासकीय कार्य के दौरान विभिन्न व्यवहारिक गतिविधियों को प्रशिक्षण में शामिल किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने वाले मास्टर ट्रेनर्स का चयन पहले से ही कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण को और अधिक रोचक बनाने के लिए छत्तीसगढ़ी जनऊला, क्विज, निबंध लेखन, स्लोगन, पोस्टर मेकिंग, वाद-विवाद, भाषण जैसी विधाओं के आयोजन किया जाए। अधिकारियों ने जानकारी दी कि प्रशासन अकादमी द्वारा विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के दौरान प्रशिक्षणार्थी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए ’जनऊला’ का आयोजन किया जा रहा है जो काफी लोकप्रिय हो रहा है। प्रशिक्षणार्थियों से छत्तीसगढ़ी की संस्कृति, ज्ञान और प्रशासनिक सहित अन्य व्यवहारिक ज्ञान के संबंध जनऊला के तहत रोचक ढंग से पहेलियां पूछी जाती है। इसमें प्रशिक्षणार्थी खासी रूचि ले रहे है।

11 May 2023 10:59AM,
by: Tikendra Sinha