11 Jul 2023

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने कहा कि उनकी माता स्वर्गीय श्रीमती बिंदेश्वरी देवी हमेशा कहा करती थी कि गांव, गरीब एवं किसानों के उन्नति से ही छत्तीसगढ़ एवं देश की उन्नति होगी। श्री बघेल ने कहा कि माँ के आदर्शों को आत्मसात् कर वे छत्तीसगढ के चहुंमुखी विकास एवं समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज बालोद जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम भरदा टटेंगा में आयोजित माता बिंदेश्वरी देवी बघेल पार्क के लोकार्पण एवं प्रतिमा के अनावरण समारोह के अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त कर रहे थे। श्री बघेल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के फलस्वरूप आज छत्तीसगढ़ पूरे देश में एक आत्मनिर्भर एवं खुशहाल राज्य के रूप में उभरा है। 

11 Jul 2023 01:18AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ में स्वच्छ वातावरण तथा वृक्षारोपण के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा ‘पौधा तुहर द्वार‘ की योजना के तहत राज्यभर में पौध वितरण का कार्य जारी है। इस तारतम्य में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज शाम राजधानी के शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में विविध प्रजातियों के पौधों से भरे दो हरियाली प्रसार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। वन विभाग द्वारा विशेष पहल करते हुए ‘‘पौधा तुहर द्वार‘‘ योजना के तहत रायपुर नगर निगम अंतर्गत घर तक निःशुल्क पौधा पहुंचाकर दिया जाएगा। इस दौरान विभाग द्वारा गेड़ी का भी वितरण किया गया। 

11 Jul 2023 01:18AM,
by: Tikendra Sinha