11 Sep 2023
यह एक महिला समूह की उनकी मेहनत और संघर्ष की कहानी है। महासमुंद विकासखंड के ग्रामीण अंचल की महिलाएं स्वसहायता समूह से जुड़कर सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान की मिसाल कायम कर रही है। बिहान योजना से जुड़ी महिलायें विभिन्न आजीविका को अपने रोजगार का साधन बना रही है। ग्राम पंचायत शेर की सुआ महिला स्वसहायता समूह की महिलायें तार जाली का निर्माण कर खेत-खलिहानों व बागड़ काम में आने वाली विभिन्न प्रकार की लोहे के तार की जाली का निर्माण कर रही। बिहान योजना से जुड़ी महिलायें विभिन्न आजीविका को अपने रोजगार का साधन बना रही है।
11 Sep 2023 10:35AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ सरकार ने महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला किया है। बालिकाओं और महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म आदि के आरोपियों को अब सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। इस संबंध में राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज आदेश जारी कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि बीते 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बालिकाओं और महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म आदि के आरोपियों को शासकीय नौकरी से प्रतिबंधित करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अस्मिता बनाए रखना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। छत्तीसगढ़ सरकार का महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला
11 Sep 2023 10:35AM,by: Tikendra Sinha
राहुल गांधी जब ब्रसेल्स के दौरे पर पहुंचे थे, तो प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीन को लेकर उनसे सवाल पूछा गया। इस पर राहुल गांधी कहते हैं, 'चीन इस ग्रह पर पर्टिकुलर विजन पेश कर रहा है। उन्होंने बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव के तौर पर अपना नजरिया पेश किया है। चीनी ऐसा करने में सक्षम हैं क्योंकि वे वैश्विक उत्पादन का केंद्र बन गए हैं।'
11 Sep 2023 10:34AM,by: Tikendra Sinha
जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत समाप्त होने के बाद मुंबई की विशेष पीएमएलए अदालत में ले जाया गया। उन्हें 538 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के कथित मामले में ईडी अधिकारी अदालत ले गए थे। जेट एयरवेज के संस्थापक को आज मुंबई की अदालत में ले जाया गया
11 Sep 2023 10:34AM,by: Tikendra Sinha
भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा दंतेवाड़ा से 12 सितंबर को निकलने वाली है। पार्टी ने इसका रुट चार्ट जारी कर दिया है। इस यात्रा को प्रारंभ करने के लिए एक विशाल आम सभा रखी गई है, जिसे देश के गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा जगत प्रसाद नड्डा संबोधित करेंगे। भाजपा की परिवर्तन यात्रा दंतेवाड़ा से होगी शूरु
11 Sep 2023 06:04AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की विषम भौगोलिक स्थिति के चलते सुदूर एवं दुर्गम अंचलों के किसानों को बायोमेट्रिक व्यवस्था लागू होने से धान बेचने में होने वाली परेशानी को देखते हुए केन्द्र सरकार से बायोमेट्रिक सिस्टम को इस वर्ष लागू किए जाने का अनुरोध किया है। केन्द्र सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 से खाद्यान्न उपार्जन में बायोमेट्रिक सिस्टम को अनिवार्य कर दिया है। इस सिस्टम को छत्तीसगढ़ राज्य के वनांचल और पहाड़ी क्षेत्रों में सुव्यवस्थित रूप से लागू करने में होने वाली दिक्कत के चलते किसानों को समर्थन मूल्य पर धान और मक्का बेचने में परेशानी होगी।
11 Sep 2023 06:04AM,by: Tikendra Sinha
वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मुख्य आतिथ्य में वन शहीद दिवस के अवसर पर 11 सितम्बर को दोपहर 01 बजे से राजधानी रायपुर के व्हीआईपी रोड स्थित राजीव स्मृति वन (ऊर्जा पार्क) में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव करेंगे। यह कार्यक्रम शहीद वन अधिकारी-कर्मचारियों की स्मृति में आयोजित है। राजीव स्मृति वन रायपुर में वन शहीद दिवस- कार्यक्रम आज
11 Sep 2023 06:04AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







