11 Dec 2023
आदित्य ने फिर एक बार सीएम शिंदे का जमकर मजाक उड़ाया। इस बार मुद्दा सीएम शिंदे की वो वायरल तस्वीर थी, जिसमें वो स्वच्छता अभियान के तहत जुहू चौपाटी पर ट्रैक्टर चला रहे थे। पत्रकारों ने इस वायरल तस्वीर पर जब आदित्य से सवाल पूछा, तब पहले तो आदित्य हंसे और फिर कहा, मैंने उनकी तस्वीर देखी। यह बहुत ही हास्यास्पद है। बीच क्लीनिंग के लिए समुद्र में ट्रैक्टर चला रहे हैं। इससे कुछ फायदा होने वाला है क्या? अगर पोज ही देना था, तो अच्छे से देते। समुद्र में कोई ट्रैक्टर चलाता है क्या? : आदित्य ठाकरे
11 Dec 2023 05:39AM,by: Tikendra Sinha
मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के चयन पर राज्य के लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक के लक्ष्मण ने कहा, "आज शाम विधायक दल की बैठक होगी। मनोहर लाल खट्टर की 3 सदस्यीय कमेटी विधायकों से चर्चा करेगी। बाद में आलाकमान उस पर निर्णय लेंगे।" मध्यप्रदेश: आज शाम विधायक दल की बैठक
11 Dec 2023 05:39AM,by: Tikendra Sinha
जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने दावा किया कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार गिर सकती है क्योंकि सत्तारूढ़ कांग्रेस के एक ‘प्रभावशाली मंत्री’ केंद्र द्वारा उनके खिलाफ दर्ज ‘मामलों’ से बचना चाहते हैं, जिसके कारण वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते हैं। कर्नाटक में गिर सकती है कांग्रेस की सरकार: कुमारस्वामी
11 Dec 2023 01:09AM,by: Tikendra Sinha
यूपी की योगी सरकार में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के काफिले की एक गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। गलत साइड से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने खन्ना के काफिले की गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे के वक्त खन्ना भी काफिले की गाड़ियों में से एक में मौजूद थे। इस एक्सीडेंट में खन्ना बाल-बाल बच गए। यूपी : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बाल-बाल बचे
11 Dec 2023 01:09AM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस सांसद धीरज साहू के यहां छापेमारी में 200 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "मुझे बड़ा आश्चर्य है, आजादी के बाद किसी सांसद के घर से इतनी बड़ी मात्रा में नकदी नहीं बरामद हुई है। करोड़ों रुपये की वसूली हुई है लेकिन पूरा INDI गठबंधन इस भ्रष्टाचार पर चुप है। धीरज साहू के मामले पर अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना
11 Dec 2023 01:08AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







