12 Feb 2022
सीमित ओवरों के भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें भारतीय खिलाड़ी होटल के कमरे में आईपीएल मेगा ऑक्शन देखते नज़र आ रहे हैं। रोहित ने तस्वीर को कैप्शन दिया, "कुछ परेशान और...कुछ खुश चेहरे।" तस्वीर में शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, ईशान किशन, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव दिख रहे हैं।
12 Feb 2022 12:55PM,by: Naveen kumar sahu
आईपीएल मेगा ऑक्शन में केकेआर द्वारा खरीदे जाने के बाद भारतीय बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर ने कहा कि वह केकेआर का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "मैं इस सीजन में टीम के सभी साथियों, प्रबंधन और सहयोगी स्टाफ के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।" बकौल श्रेयस, "यह एक रोमांचक सीज़न होने जा रहा है।"
12 Feb 2022 12:54PM,by: Naveen kumar sahu
यूपी विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस के 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान की एक और पोस्टर गर्ल पल्लवी सिंह बीजेपी में शामिल हो गईं। इससे पहले, पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य और वंदना सिंह ने बीजेपी की सदस्यता ली थी। मौर्य ने कांग्रेस के टिकटों के बंटवारे में धांधली का आरोप लगाया था।
12 Feb 2022 12:54PM,by: Naveen kumar sahu
फिल्ममेकर करण जौहर ने फिल्म 'माई नेम इज़ खान' के 12-साल पूरे होने पर कहा है कि यह फिल्म उनके 'दिल का एक कीमती हिस्सा' है। उन्होंने फिल्म के गाने ‘नूर ए खुदा’ की पृष्ठभूमि में कुछ शॉर्ट्स ट्वीट किए और लिखा, “इसे बनाने में मेरी टीम और मैंने अपनी जान लगा दी थी। बदले में आप सबसे इसे अद्भूत प्यार मिला।” ‘माई नेम इज़ खान’ को बनाने में पूरी जान लगा दी थी: करण जौहर
12 Feb 2022 12:54PM,by: Naveen kumar sahu
एंटी नारकोटिक्स सेल के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई के अंधेरी ईस्ट में एक 31 वर्षीय नाइजीरियाई ड्रग सप्लायर को कथित तौर पर 1.22 करोड़ की 407 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने कहा कि आरोपी एक कपड़ा डीलर के भेस में काम कर रहा था और करीब छह-सात नाइजीरियाई ड्रग तस्करों का गिरोह चला रहा था। आरोपी बिजनेस वीजा पर भारत आया था।
12 Feb 2022 12:54PM,by: Tulsi Dewangan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




