12 Mar 2023

Generic placeholder image

पहले छत्तीसगढ़ की पहचान नक्सलवाद को लेकर थी। अब देश में छत्तीसगढ़ की बात होती है तो सांस्कृतिक विशिष्टताओं को लेकर बात होती है। प्रधानमंत्री जी से दिल्ली में मुलाकात हुई। उन्होंने मुझसे यहां होली के मौके पर गाये जाने वाले फाग के बारे में पूछा। उन्हें मैने फाग गीत सुनाए। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति पर चर्चा हुई। यह बात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के पाटन में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज के 77वें दो दिवसीय महा अधिवेशन के अवसर पर अपने सम्बोधन में कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में सामाजिक सम्मेलन हो रहे हैं। इनमें सामाजिक कार्य के लिए भूमि और भवन की मांग होती रहती है। समाज के बढ़िया संचालन के लिए यह जरूरी है। हमने पूरे भेंट मुलाकात अभियान के दौरान सामाजिकजनों को जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं और सामाजिक भवनों को यह भूमि रियायती दर में उपलब्ध कराई जा रही है। जहां जमीन है वहां भवन के लिए राशि दी जा रही है।

12 Mar 2023 02:56AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम राजधानी रायपुर के पंडित डीडीयू में छत्तीसगढ़ मूर्तिकार चित्रकार संघ के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान उत्कृष्ट कलाकारों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया साथ ही राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित चित्रकार तथा दिव्यांग श्री बसंत साहू को 5 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मिसेज यूनिवर्स 2022-23 प्रतियोगिता में दो खिताब अपने नाम करने वाले भिलाई-छत्तीसगढ़ की प्रेरणा धाबर्डे को भी सम्मानित किया। उन्होंने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मूर्तिकार चित्रकार संघ के तत्वाधान में प्रकाशित ‘‘छत्तीसगढ़ कला दर्पण’’ पत्रिका का विमोचन किया।

12 Mar 2023 02:56AM,
by: Tikendra Sinha