12 Jul 2023
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल द्वारा एसोसिएशन के संबंध में चर्चा की गई। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारी डॉ. प्रेम चौधरी, डॉ. गौरव परिहार, डॉ. प्रीतम प्रजापति, डॉ. हिमांशु सिन्हा तथा डॉ. गगन मोहन आदि उपस्थित थे।
12 Jul 2023 05:24AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल से प्रतिनिधिमंडल ने चर्चा करते हुए सरकार द्वारा उनके हित में किए जा रहे प्रयास के लिए आभार जताया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष डॉ. रीना राजपूत, सुश्री रंजना सिंह ठाकुर, श्रीमती अपर्णा विश्वास, श्रीमती दुर्गेश्वरी साहू, सुश्री मधु तथा सुश्री वीणा ठाकुर आदि उपस्थित थे।
12 Jul 2023 05:23AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य महेश चंद्रवंशी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को श्री चन्द्रवंशी ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य के रूप में अपने विगत 2 वर्ष के कार्यकाल का वेतन समाज के जरुरतमंद लोगों के सेवार्थ मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान करते हुए दो लाख चालीस हजार रुपये का चेक प्रदान किया।
12 Jul 2023 05:23AM,by: Tikendra Sinha
राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण अधिनियम, 1979 की धारा 4 की उपधारा 1 तथा 2 में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से संबद्ध समस्त कार्यों और स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यक सेवाओं में कार्य करने से इंकार किए जाने को प्रतिषेध कर दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
12 Jul 2023 05:23AM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस ने कहा है कि भारत में किसी चोर को 'चोर' कहने पर किसी को दो साल की जेल हो सकती है। पार्टी ने 'मोदी उपनाम' मामले में राहुल गांधी की सजा का जिक्र करते हुए यह टिप्पणी की, जिसके लिए उन्हें दो साल की जेल की सजा का सामना करना पड़ा। चोर को 'चोर' कहने पर आपको जेल हो सकती है: कांग्रेस
12 Jul 2023 01:10AM,by: Tikendra Sinha
निष्कासित अन्नाद्रमुक नेता ओ पन्नीरसेल्वम के खेमे ने मंगलवार को कहा कि वह द्रमुक शासन से 2017 कोडनाड डकैती-सह-हत्या मामले की जांच में तेजी लाने और अपराध के अपराधियों को दंडित करने का आग्रह करने के लिए 1 अगस्त को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगा। ओपीएस खेमा पूरे तमिलनाडु में विरोध करेगा प्रदर्शन
12 Jul 2023 01:10AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







