13 Jun 2023

Generic placeholder image

किसी भी क्षेत्र के बुनियादी विकास में पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा की सुव्यवस्था और आवागमन की सुलभता मुख्य मानक माने जाते है, इनमें भी विद्युतीकरण का होना इस मायने में महत्वपूर्ण हो जाता है कि विकास के बाकी मापदंड इस पर ही टिके रहते है। एक विद्युत विहीन ग्राम के निवासी होने की व्यथा वहां बसे हुए व्यक्ति ही समझ सकते है। वर्तमान दौर में हमें बिना विद्युत व्यवस्था के रहने की कल्पना भी असाध्य प्रतीत होती है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ऐसे ही दुर्गम विद्युत विहीन गांवों में विद्युतीकरण का दायित्व अधिकारियों को सौंपा और इसी का परिणाम है दंतेवाड़ा जिलें का सुदूर गांव परचेली अब रोशन हो गया है।  दुर्गम ग्राम परचेली में पहुंची बिजली

13 Jun 2023 04:05AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिकाओं और त्रिस्तरीय पंचायतों में रिक्त पदों के लिए जारी निर्वाचन प्रक्रिया के तहत आज 12 जून को नाम वापसी के बाद कुल 555 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। नगर पालिकाओं में पार्षद के रिक्त 8 पदों के लिए 18 अभ्यर्थियों तथा त्रिस्तरीय पंचायतों की कुल 198 सीटों के लिए 537 अभ्यर्थियों के मध्य चुनाव होगा। यहां यह उल्लेखनीय है कि मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की नगर पंचायत खोंगापानी के रिक्त वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद पद के लिए कुल 3 नामांकन दाखिल किया था। नाम निर्देशों पत्रों की संवीक्षा के दौरान 02 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र निरस्त होने के कारण यहां निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बनी है। 

13 Jun 2023 04:05AM,
by: Tikendra Sinha