13 Oct 2023
हमास के ठिकानों पर इजराइली हमला जारी है। इजराइल ने गाजा पट्टी पर हमले में हमास के 3600 ठिकानों को ध्वस्त किया। इजराइली सेना ने दावा किया है कि अब तक हमले में 60 आतंकी मारे गए हैं। इसी बीच इजराइल की सेना ने बड़ा दावा किया है कि उसने हमास के कब्जे से 250 बंधकों को छुड़ाया।
13 Oct 2023 11:29AM,by: Tikendra Sinha
रामपुर विधानसभा क्षेत्र का है। रामपुर विधानसभा में ग्राम पंचायत केरा कछार के आश्रित ग्राम सरडीह, बगधरी डांढ़ के अलावा खुर्रीभौना सहित आधे दर्जन गांव ऐसे हैं, जहां पहाड़ी कोरवा जनजाति परिवार निवास करते हैं। वे खेती किसानी के अलावा वनोपज संग्रहण कर जीविकोपार्जन करते हैं। इन गांवों में रहने वाले परिवारों को अभी भी पानी बिजली और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं की दरकार है। जिसके विरोध में ग्रामीणों ने गांव के सरहद पर चुनाव बहिष्कार का बैनर पोस्टर लगाया है, ताकि प्रचार के लिए पहुंचे प्रत्याशी भीतर प्रवेश न करें।
13 Oct 2023 09:19AM,by: Tikendra Sinha
9वें जी20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन (P20) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज के दौर में जंग किसी के हित में नहीं है। सबको साथ मिलकर चलना होगा। उन्होंने आतंकवाद को मौजूदा दौर की सबसे बड़ी चुनौती बताया । पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद चाहे कहीं भी होता हो, किसी भी कारण से, किसी भी रूप में होता है, लेकिन वो मानवता के विरुद्ध होता है। आतंकवाद दुनिया की बड़ी चुनौती : पीएम मोदी
13 Oct 2023 09:18AM,by: Tikendra Sinha
पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद रविशंकर प्रसाद आज रायपुर पहुंचे हैं। वह प्रदेश की तीन विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। इसके अलावा भाजपा नेताओं के साथ चुनाव रणनीति को लेकर चर्चा भी करेंगे। जानकारी के मुताबिक रविशंकर प्रसाद धरसींवा, आरंग और अभनपुर विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद पहुंचे रायपुर
13 Oct 2023 08:29AM,by: Tikendra Sinha
लोक कलाकार अमृता बारले अब इस दुनिया में नही रही। उन्होंने 65 साल की उम्र में अंतिम सांसे ली। , अमृता बारले मिनीमाता राज्य अलंकरण सम्मान से राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध भरथरी एवं पंथी कलाकार थी। छत्तीसगढ़ी भरथरी लोक कलाकार अमृता बारले का निधन
13 Oct 2023 06:50AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में आप ने कुल 11 प्रत्याशियों का नाम शामिल हैं। पार्टी ने इससे पहले जो उम्मीदवारों की घोषणा की थी उस पहली सूची में 10 और दूसरी सूची में 12 प्रत्याशियों का नाम शामिल था। आम आदमी पार्टी प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी
13 Oct 2023 06:50AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








