14 Apr 2023

Generic placeholder image

पिछले कुछ समय से एक परिवार राष्ट्रीय स्तर के इलेक्ट्रॉनिक औऱ प्रिंट मीडिया सहित सोशल मीडिया में सुर्खियों में है। ये परिवार है अतीक अहमद का।उत्तर प्रदेश के पुराने इलाहाबाद में राजनैतिक संरक्षण के बदौलत एक साधारण सा गुंडा असाधारण राजनीतिज्ञ बन गया था। 5 बार विधानसभा सदस्य औऱ एक बार पंडित जवाहर लाल नेहरू के संसदीय क्षेत्र फूलपुर से संसद सदस्य बनना साधारण कार्य नहीं था। आखिरकार जनता ने ही इसे चुना था। क्या ये निर्वाचन जनमत था या गुंडागर्दी का चर्मोत्कर्ष था। ये तो पुराने वक़्त की बात है। इस जनमत का प्रतिफल क्या मिला था अतीक अहमद को ? 11 सौ करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति।  अति अतीक के बहाने

14 Apr 2023 04:43PM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

जय भारत सत्याग्रह में कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार की अडानी परस्ती नीति और लोकतंत्र विरोधी चरित्र को बेनकाब कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में जय भारत सत्याग्रह चला रही है। जनता के बीच घोटाले के तथ्यों को लेकर पत्रकारवार्ताये प्रदेश, जिलों और ब्लाकों में आयोजित किया गया। सभी जिलों में मशाल रैली निकाली गयी। अब 15 अप्रैल से 20 अप्रैल तक ब्लाक, शहरो और कस्बों में कांग्रेस के पदाधिकारी नुक्कड़ सभा कर मोदी सरकार को बेनकाब करेंगे। पोस्टकार्ड अभियान, सोशल मीडिया कैपेन चला रहा है। इसके बाद संभागीय सम्मेलन और प्रदेश स्तरीय रैली कर मोदी सरकार के तानाशाही रवैय्ये के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाया जायेगा। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में प्रदेश स्तरीय रैली, एक दिन का उपवास सभी जिले में गांधी जी के प्रतिमा के समक्ष सार्वजनिक स्थानों पर किया जायेगा। राहुल गांधी से मोदी सरकार डरी हुई - मोहन मरकाम

14 Apr 2023 02:48PM,
by: Tikendra Sinha