14 Apr 2026
रायपुर 14 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव, विधायक श्री रोहित साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
14 Apr 2026 08:04AM,by: Mahak Qureshi
गृह विभाग के अधिकारियों के अनुसार, नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल, 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे होने की संभावना है। लोक भवन में आयोजित होने वाले इस समारोह में प्रधानमंत्री समेत भाजपा के कई शीर्ष नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। बिहार: नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह कल
14 Apr 2026 08:04AM,by: Babuaa Desk
भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के स्टील मेल्टिंग शॉप-3 (SMS-3) में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक जेसीबी लोडर में अचानक आग लग गई, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना करीब रात 8 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, आग लगते ही चालक ने लोडर को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर में आग तेजी से फैल गई और पूरी मशीन इसकी चपेट में आ गई। स्थिति बिगड़ती देख चालक ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी कर्मचारी को गंभीर चोट नहीं आई।
14 Apr 2026 07:58AM, by: Mahak Qureshi
नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए रायपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें इंदौर से दवा सप्लाई करने वाले के साथ सारंगढ़ और भाठापारा में मेडिकल दुकान संचालित करने वाले शामिल हैं. तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
14 Apr 2026 07:58AM,by: Mahak Qureshi
रायपुर, 14 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर छत्तीसगढ़ के सभी लोकसभा एवं राज्यसभा सांसदों, विधानसभा सदस्यों तथा महिला संगठनों को पत्र लिखकर सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया है। उन्होंने 16 अप्रैल 2026 को संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर प्रस्तावित चर्चा को देश के लोकतांत्रिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण और निर्णायक क्षण बताते हुए कहा है कि यह मातृशक्ति को लोकतांत्रिक संस्थाओं में समुचित प्रतिनिधित्व दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक अवसर है।
14 Apr 2026 07:58AM,by: Mahak Qureshi
कांग्रेस ने सरकार पर इस बात के लिए जमकर हमला बोला कि उसने सांसदों के साथ संविधान संशोधन विधेयक या विधेयकों को साझा नहीं किया है, जिन्हें संसद के विशेष सत्र में पेश किया जाएगा। कांग्रेस ने कहा कि यह "लोकतंत्र का पूर्णतः उपहास" है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की "बुलडोजर मानसिकता" को उजागर करता है।
14 Apr 2026 07:30AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






