15 Feb 2023

Generic placeholder image

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को राज्य के नागरिकों को एक हजार करोड़ रूपये के विकास कार्यों की महत्वपूर्ण सौगात दी । मुख्यमंत्री ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के गौरव समागम-2023 में शामिल होते हुये कहा कि हमारी सरकार में नागरिकों को घर बैठे ही सुविधाएं मिल रहीं है । इसके साथ ही सभी नगरीय निकायों ने नागरिक सुविधाओं को बेहतर किया है । उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने राशनकार्ड बनाने में सुधार किया है । आज सभी का राशनकार्ड आसानी से बन जाता है । पहले भवन अनुज्ञा लेने में बहुत मुश्किल होती थी लेकिन अब इसका सरलीकरण किया गया है। मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत घर बैठे ही 15 प्रकार की सेवाएं मिल रही हैं । 

15 Feb 2023 01:43PM,
by: Tikendra Sinha