15 Apr 2023

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बुद्ध विहार भिलाई-3, सेन्ट्रल बैंक के बाजू में आयोजित ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने यहां सन् 1990 में समाज द्वारा स्थापित अष्टधातु से निर्मित बुद्ध प्रतिमा को नमन किया। मुख्यमंत्री ने समारोह में डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रारंभिक शिक्षा से लेकर जीवन पर्यंत संघर्ष का उल्लेख किया। उन्होंने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को जीवन पर्यंत समाज के संघर्षरत् व्यक्ति के लिए लड़ने वाला महामानव बताया। मुख्यमंत्री ने युवाओं को डॉ. अंबेडकर की शिक्षा, एकता व संघर्ष के मूल मंत्र को अपनाने के लिए कहा।  डॉ. बाबा साहेब आम्बेडकर जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

15 Apr 2023 12:56AM,
by: Tikendra Sinha