15 Jun 2024

Generic placeholder image

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने शुक्रवार को पार्टी नेता और तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन से चेन्नई में उनके घर पर मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद दोनों नेताओं के बीच मतभेद की अटकलें लगाई जा रही हैं। दोनों नेताओं की बैठक के बाद तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष अन्नामलाई ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, 'मुझे डॉक्टर तमिलिसाई सुंदरराजन से मिलकर खुशी हुई, जो पार्टी की सीनियर नेताओं में से एक हैं। तमिलिसाई ने पहले तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष के रूप में अच्छा काम किया है। उनका राजनीतिक अनुभव और सलाह पार्टी के विकास को प्रेरित करती रहती है।' अन्नामलाई ने तमिलिसाई सुंदराजन से की मुलाकात

15 Jun 2024 10:57AM,
by: Tikendra Sinha