15 Jul 2023

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ में हरेली त्यौहार का विशेष महत्व है। हरेली छत्तीसगढ़ का पहला त्यौहार है। इस त्यौहार से ही राज्य में खेती-किसानी की शुरूआत होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह त्यौहार परंपरागत्रूप से उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन किसान खेती-किसानी में उपयोग आने वाले कृषि यंत्रों की पूजा करते हैं और घरों में माटी पूजन होता है। गांव में बच्चे और युवा गेड़ी का आनंद लेते हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर लोक महत्व के इस पर्व पर सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया गया है। इससे छत्तीसगढ़ की संस्कृति और लोक पर्वों की महत्ता भी बढ़ गई है। लोक संस्कृति इस पर्व में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की भी शुरूआत की जा रही है।

15 Jul 2023 03:24PM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष दीपक बैज का राजधानी रायपुर के माना एयरपोर्ट पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। प्रदेशभर से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ अपने नए अध्यक्ष का फूल-मालाओं और डीजे की धुन पर स्वागत किया। माना एयरपोर्ट से लेकर कांग्रेस मुख्यालय राजीव गांधी भवन तक साढ़े तीन घंटे से अधिक समय लगा। प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह स्वागत हुआ। राजीव भवनमें लड्डू से तौला गया, आतिशीबाजी की गई। राजीव गांधी भवन पहुंचने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में दीपक बैज ने मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम से प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान प्रदेश भर से आए कांग्रेस के सांसद विधायक पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी जोश और उत्साह नजर आया। दीपक बैज ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

15 Jul 2023 03:23PM,
by: Tikendra Sinha