16 Feb 2024
लोकसभा चुनाव में टिकट पाने उम्मीदवारों ने पार्टी के बड़े नेताओं के चक्कर लगाना शुरू कर दिए हैं. इसी बीच अब ठग भी एक्टिव हो चुके हैं. यूपी के बरेली में एक ठग ने खुद को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बताकर पूर्व विधायक को फ़ोन किया और कहा कि अगर आपको लोकसभा चुनावों में टिकट चाहिए तो आप पैसे भिजवाओ. कुछ संदेह होने पर इसकी सूचना पूर्व विधायक ने पुलिस को दी. पुलिस ने मामले की जांच कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. पुलिस ने कहा है कि अगर किसी के पास भी इस तरह के ठगी की कॉल आती है तो वह तुरंत पुलिस से संपर्क करें. अमित शाह बोल रहा हूं, चुनाव में टिकट चाहिए तो पैसे भेजो..
16 Feb 2024 01:29PM,by: Vinay Jha
भारतीय रिजर्व बैंक ने बड़ी राहत दी है. आरबीआई ने पेटीएम पर 29 फरवरी 2024 से जो बंदिशें लगाई थी उसकी मियाद को अब बढ़ाकर 15 मार्च 2024 कर दिया गया है. 31 जनवरी 2024 को जारी किए गए आदेश में आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट बैंक को नए कस्टमर जोड़ने पर रोक लगा दिया था. पेटीएम पेमेंट बैंक के खिलाफ अनियमितताएं पाई गई थी जिसके बाद सेंट्रल बैंक ने ये आदेश जारी किया था.
16 Feb 2024 01:29PM,by: Vinay Jha
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसे में प्रियंका गांधी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं हो सकेंगी। बता दें कि शुक्रवार को यह यात्रा मोहनिया पहुंची है। तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती हुईं प्रियंका गांधी
16 Feb 2024 01:29PM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ में शिशु सरंक्षण माह आरंभ हो गया है। इसी कड़ी में रायपुर में भी 16 फरवरी से 22 मार्च तक हमर अस्पताल में बच्चों के स्वास्थ्य का संवर्धन किया जा रहा है। पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड के तहत, विटामिन दवाओं की व्यवस्था और टीकाकरण की प्रक्रिया आयोजित की गई। छत्तीसगढ़ में शिशु सरंक्षण माह की शुरुआत..
16 Feb 2024 01:28PM,by: Vinay Jha
छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी से जारी है। 16 फरवरी की स्थिति में 60 लाख 19 हजार 196 राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग द्वारा दी गई, ऑनलाइन सुविधा का लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं और स्वयं अपने मोबाइल से खाद्य विभाग के एप के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं।
16 Feb 2024 10:12AM,by: Tikendra Sinha
प्रदेश में महतारी वंदन योजना को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। योजना का लाभ लेने के लिए प्रशासन द्वारा आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में महिलाएं आवेदन जमा करने के लिए पहुंच रही हैं। महिलाओं द्वारा आवेदन भरने का सिलसिला बीते 05 फरवरी से अनवरत रूप से जारी है। इस योजना के तहत अब तक 62 लाख 15 हजार 183 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। राज्य शासन द्वारा इस योजना के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। प्रदेश में महिलाओं द्वारा 15 फरवरी को एक दिन में ही 02 लाख 41 हजार से अधिक आवेदन किया गया है। आवेदन भरने की अंतिम तारीख 20 फरवरी निर्धारित की गई है।
16 Feb 2024 10:12AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






