17 Mar 2022
हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2022 में शीर्ष 10 में शामिल लोगों में रिलांयस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी इकलौते भारतीय हैं। अनुमानित संपत्ति $103 अरब (पिछले साल से 24% अधिक) के साथ अंबानी दुनियाभर के अरबपतियों की सूची में 9वें स्थान पर रहे। गौतम अदाणी ऐंड फैमिली अनुमानित $81 अरब की संपत्ति के साथ सूची में 12वें स्थान पर है।
17 Mar 2022 01:17AM,by: Naveen kumar sahu
बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने राज्य में 'द कश्मीर फाइल्स' को टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। प्रसाद ने ट्वीट किया, ''यह राष्ट्रवाद से प्रेरित फिल्म है, इस फिल्म में कश्मीर के तत्कालीन हालात एवं यथार्थों का सटीक चित्रण है।'' उन्होंने आगे कहा कि इस यथार्थवादी स्थिति की जानकारी आम लोगों को सुगमता से होनी चाहिए। बिहार: सरकार ने द कश्मीर फाइल्स फिल्म को किया टैक्स फ्री
17 Mar 2022 01:16AM,by: Naveen kumar sahu
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रेलवे में खाली पदों की कुल संख्या 2,98,428 है और रेलवे इन्हें भरने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने लोकसभा में बताया, "अनुसूचित जातियों के लिए 20,944 और अनुसूचित जनजातियों के लिए 10,930 खाली पदों समेत कुल 1,40,713 पदों पर इस समय लेवल-1 और लेवल-7 के लिए भर्ती की जा रही है।"
17 Mar 2022 01:16AM,by: Naveen kumar sahu
कर्नाटक कोर्ट ने मेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के गेट के पास बम रखने के मामले में गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत दोषी को 10 हज़ार के जुर्माने के साथ 20 साल की सज़ा सुनाई। दरअसल, जनवरी 2020 में दोषी ने एयरपोर्ट पर एक बैग में बम रखा था व घटना के 2 दिन बाद सरेंडर किया था।
17 Mar 2022 01:16AM,by: Naveen kumar sahu
पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने एलान किया है कि उनके द्वारा गठित लोकतांत्रिक जनता दल (एलजेडी) का विलय 20-मार्च को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में किया जाएगा। उन्होंने कहा, "देश में मौजूदा राजनीतिक स्थिति को देखते हुए बिखरे हुए जनता परिवार को एक साथ लाने के मेरे नियमित प्रयासों की पहल के रूप में यह कदम ज़रूरी हो गया।"
17 Mar 2022 01:16AM,by: Naveen kumar sahu
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि, "हम अपने घर पर हैं और यूक्रेन की रक्षा कर रहे हैं। हम अपनी जीत होने तक कोई भी हथियार नहीं डालेंगे!" उन्होंने कहा, "हम रूसी आक्रमणकारियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए प्रयास तेज़ कर रहे हैं। उन्होंने यूक्रेन के खिलाफ जो कुछ भी किया उसके लिए एक अंतर्राष्ट्रीय अदालत होनी चाहिए।"
17 Mar 2022 01:16AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य

