17 May 2023

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल धमतरी जिले के शोक-संतप्त साहू एवं ध्रुव परिवार से मिलने ग्राम सोरम पहुँचे। मुख्यमंत्री ने मृतकों के पैतृक ग्राम सोरम, धमतरी में साहू परिवार के परिजन सुरुज बाई साहू, राहुल, अतुल ,सभ्या ,जयांश और परिवार से मिलकर सांत्वना दी एवं मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। ततपश्चात यहां ध्रुव परिवार के श्री विदेशी ध्रुव,इन्द्रवतीन बाई, धर्मेन्द्र व रोशनी ध्रुव से मिलकर उन्हें सान्तवना दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मृतक साहू परिवार के पुत्र श्री राहुल साहू को 4-4 लाख रुपए सहायता राशि के मान से 40 लाख रुपये एवं ध्रुव परिवार के श्री विदेशी राम ध्रुव को 4 लाख रुपये की राशि का चेक प्रदान किया। इस तरह 11 मृतकों के परिवार को कुल 44 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक दी गयी।

17 May 2023 12:46PM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने आयोग कार्यालय में बैठक आहूत कर नगरीय निकाय और पंचायतों में निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए महापौर, अध्यक्ष के निर्वाचन हेतु नियम में संशोधन, नवगठित नगर पालिकाओं और पंचायतों में परिसीमन और स्थानों के आरक्षण में जैसे विषयों पर चर्चा की। इस मौके पर सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री डी डी सिंह, राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुल हक़, संचालक पंचायत श्री कार्तिकेय गोयल, राज्य निर्वाचन आयोग के उप सचिव द्वय श्री दीपक अग्रवाल, श्रीमती अंकिता गर्ग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। नगरीय निकाय और पंचायतों के निर्वाचन संबंधी बैठक संपन्न

17 May 2023 12:46PM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज धमतरी विधानसभा के ग्राम भटगांव में भेंट-मुलाकात के दौरान हितग्राहियों को प्रतीकात्मक तौर पर सामग्री और चेक का वितरण किया। इनमें स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के तहत पांच हितग्राहियों को सामग्री वितरण, जल संसाधन विभाग की ओर से 23 नवनियुक्त उप अभियंताओं को नियुक्ति पत्र, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से 30 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत प्रमाण पत्र प्रदाय किया। इनमें छत्तीसगढ़ शासन के नवीन सरलीकरण योजना के तहत जारी जाति प्रमाण पत्र, वनग्राम से राजस्व ग्राम अभिलेख अद्यतन और सर्वेक्षण ग्राम का प्रमाण पत्र शामिल है। इसी तरह जनपद पंचायत धमतरी के पांच, नगरपालिक निगम धमतरी के 314 और नगर पंचायत आमदी के पांच हितग्राहियों को बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत स्वीकृति आदेश पत्र का वितरण किया। जनपद पंचायत धमतरी की ओर से राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तीन और राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के 5 हितग्राहियों को लाभान्वित किया।

17 May 2023 12:46PM,
by: Tikendra Sinha