18 Mar 2026
दिल्ली के उत्तम नगर में ईद-उल-फितर से पहले तनाव का माहौल बना हुआ है। कुछ दिन पहले ही दो समुदायों के बीच हुई झड़पों में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि नेताओं और धार्मिक समूहों ने 'खून की होली' खेलने की धमकी दी है। यह तनाव इसी महीने की शुरुआत में होली के त्योहार पर दो अलग-अलग समुदायों के परिवारों के बीच हुई झड़प में एक युवक की मौत के बाद पनपा है। ईद से पहले दिल्ली के उत्तम नगर में तनाव का माहौल
18 Mar 2026 08:06AM,by: Babuaa Desk
रायपुर, 18 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास में मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ला ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री शुक्ला का शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान दोनों के मध्य क्षेत्रीय विकास, आपसी समन्वय एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही दोनों राज्यों के बीच सहयोग को और सुदृढ़ करने पर भी सहमति व्यक्त की गई। उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ला ने बताया कि अब रीवा-रायपुर से सीधे हवाई मार्ग से जुड़ गया है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के साझा प्रयासों से दोनों राज्यों के लोगों को हवाई सेवा की बड़ी सौगात मिली है। उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ला ने इस दिशा में मुख्यमंत्री श्री साय के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया और आगे भी दोनों राज्यों के साझा हितों को आगे बढ़ाने की बात कही।
उल्लेखनीय है रायपुर और रीवा के मध्य हवाई सेवा प्रारंभ हो गई है। इससे छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के लोगों की यात्रा आसान होगी।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, डॉ. हिमांशु द्विवेदी एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
18 Mar 2026 07:27AM, by: Mahak Qureshi
सरकार ने एयरलाइनों को निर्देश दिया है कि हर उड़ान में 60% सीटें बिना अतिरिक्त शुल्क के दी जाएं, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। साथ ही, एक ही PNR पर बुकिंग करने वाले यात्रियों को साथ बैठाने और यात्री सुविधाओं व अधिकारों को बेहतर व पारदर्शी बनाने के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।
18 Mar 2026 06:48AM,by: Mahak Qureshi
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







