18 Aug 2026
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कांवड़ यात्रा में शामिल एक महिला पर अज्ञात आरोपी ने एसिड फेंक दिया। घटना के बाद मौके पर भगदड़ और हड़कंप मच गया। घायल महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास लगे CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
18 Aug 2026 09:29AM,by: Babuaa Desk
ओडिशा में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद आई भीषण बाढ़ से स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य में बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। हालात की गंभीरता और छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी जिलों के स्कूलों और शिक्षण संस्थानों को बंद करने का आदेश जारी किया है। राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं।
18 Aug 2026 09:24AM,by: Babuaa Desk
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत की चुनाव प्रणाली और बैलेट पेपर का संदर्भ दिए जाने के बाद भारत में राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। कांग्रेस मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने इस पर तंज कसते हुए कहा कि "डोनाल्ड ट्रंप को भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को अमेरिका ले जाना चाहिए, वे वहां सब संभाल लेंगे।"
18 Aug 2026 09:24AM,by: Babuaa Desk
राष्ट्रगीत वंदे मातरम पर विवाद के बीच कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के "विदेशी मूल" पर केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के हमले पर कांग्रेस ने तीखा जवाब दिया है। भारी उद्योग और इस्पात मंत्री कुमारस्वामी ने वंदे मातरम गाने के कथित विरोध पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि सभी को राष्ट्रगीत का सम्मान करना चाहिए। कुमारस्वामी पर पलटवार करते हुए कर्नाटक के मंत्री रिजवान अरशद ने उन्हें "फ़्रस्ट्रेटेड आदमी" कहा और कहा कि सोनिया गांधी "कई भारतीयों से ज़्यादा भारतीय हैं।"
18 Aug 2026 08:22AM,by: Babuaa Desk
सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से दोषी सचिन अंदुरे को बड़ी राहत मिली है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने अंदुरे की दायर अपील पर सुनवाई करते हुए उसकी उम्रकैद की सज़ा को सस्पेंड कर दिया है और उसे ज़मानत दे दी है। इससे पहले कोर्ट ने सह-दोषी शरद कलास्कर को भी राहत दी थी, जिसके आधार पर अंदुरे को ज़मानत मिली है।
18 Aug 2026 08:22AM,by: Babuaa Desk
तमिलनाडु की राजनीति में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर विवाद गहरा गया है। DMK के आधिकारिक मुखपत्र 'मुरासोली' ने टीवीके प्रमुख विजय और अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन के राष्ट्रीय ध्वज को सैल्यूट करने के तरीके पर कड़ा ऐतराज जताया है। मुखपत्र में लेख के जरिए हमला बोलते हुए कहा गया कि "ऐसी अश्लीलता को सही नहीं ठहराया जा सकता" और इसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करार दिया गया।
18 Aug 2026 07:58AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









