19 Jul 2023
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रदेश के रिटर्निंग अधिकारियों और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के लिए सर्टिफिकेशन कार्यक्रम की आज शुरूआत हुई। छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले, भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ सलाहकार श्री के.एल. विलफ्रेड और छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के संचालक श्री टी.सी. महावर की मौजूदगी में आज छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा में चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
19 Jul 2023 05:01AM,by: Tikendra Sinha
बलौदाबाजार जिले के ग्राम हिरमी में आक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट होने से तीन श्रमिकों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रभावित परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर करते हुए जिला को प्रशासन को हर संभव मदद के निर्देश दिए है। दुर्घटना में दो श्रमिक घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए रायपुर भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने इनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
19 Jul 2023 05:01AM,by: Tikendra Sinha
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के हाथों आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को भूमि सम्मान से नवाजा गया। इसके साथ ही प्रदेश के दो जिलों सरगुजा और बेमेतरा को भी भूमि प्रबंधन और प्रशासन के लिए भूमि सम्मान प्लेटिनम सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया है। डिजिटल इंडिया लैण्ड रिकार्ड मॉर्डनाइजेशन प्रोग्राम (डीआईएलआरएमपी) के मौजूदा चार घटकों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए प्रदेश और दो जिलों को यह सम्मान मिला है। छत्तीसगढ़ को राष्ट्रपति के हाथों मिला भूमि सम्मान
19 Jul 2023 05:01AM,by: Tikendra Sinha
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आज राजधानी में कुछ युवाओं के नग्न प्रदर्शन को भाजपा का प्रायोजित कार्यक्रम बताते हुए कहा है कि भाजपा राज मे ही फर्जी प्रमाण पत्र बना कर लोगो ने आरक्षित वर्ग के अधिकारों पर डाका डाला है रमन सरकार उनका संरक्षण करती थी और कोई कार्यवाही नहीं किया था कांग्रेस सरकार आने के बाद इस तरह के प्रकरनो कि जांच किया गया और कार्यवाही भी कि गयी कुल 269 प्रकरनो पर कार्यवाही कि गयी 40 लोगो को बर्खास्त किया गया 16 लोग मृत और रिटायर हो चुके थे 90लोगो ने कोर्ट से स्टे ले लिया 17 लोग के पक्ष मे अदालत का फैसला आया।4 लोगो कि छानबीन पुनः कि जा रही 102 लोगो के खिलाफ विभागीय कार्यवाही प्रकिया धीन है कांग्रेस सरकार पूरी तरह आरक्षित वर्ग के हितो के साथ ख़डी है
19 Jul 2023 05:01AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








