19 Dec 2023
गुजरात की खंभात विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक चिराग पटेल ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि कई अन्य विधायक भी इस्तीफा दे सकते हैं। कांग्रेस विधायक चिराग पटेल ने विधानसभा से दिया इस्तीफा
19 Dec 2023 12:01PM,by: Tikendra Sinha
लोकसभा से सांसदों के निलंबन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह देशभर में दौरे कर रहे हैं लेकिन सदन में नहीं आ रहे। ये सदन की गरिमा का अपमान है। बहुत सारे सांसदों को लोकसभा और राज्यसभा अध्यक्ष ने निलंबित किया है, देश के इतिहास में पहली बार इतने सांसदों को निलंबित किया गया है। लोगों को डराकर लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं। ये सदन की गरिमा का अपमान है : खड़गे
19 Dec 2023 08:29AM,by: Tikendra Sinha
92 विपक्षी सांसदों के निलंबन पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, "हम सदन में क्यों आते हैं, वाद-विवाद करने के लिए। सरकार कोई गलत काम करे तो उसकी आलोचना करने के लिए, तो वे हमें निकालकर यह नहीं तय कर सकते कि सदन में हमारी आवाज़ खामोश हो जाए। हम अंतिम पल तक पूरी शक्ति के साथ लोकतांत्रिक ढंग से लड़ेंगे।"
19 Dec 2023 08:29AM,by: Tikendra Sinha
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत को इस बार कांग्रेस में नेता प्रितपक्ष की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।आज सत्र के पहले दिन की समाप्ति के बाद कांग्रेस विधायकों की बैठक होगी। यह बैठक नए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास में होने वाली है. इसमें कांग्रेस के सभी 35 विधायक शामिल होंगे। डॉ. चरणदास महंत के निवास पर कांग्रेस की बड़ी बैठक आज
19 Dec 2023 07:29AM,by: Tikendra Sinha
चार दिवसीय चलने वाले इस विधानसभा सत्र की तो आज पहले दिन सदस्यों यानी विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। आज ही विधानसभा अध्यक्ष का भी शपथ ग्रहण होगा। आज के दिवस के अवसान के बाद कल यानी बुधवार को सुबह 11:05 राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन का अभिभाषण होगा जबकि शुक्रवार को अभिभाषण पर प्रस्तुत कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर चर्चा जबकि सत्र के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को वित्तीय के साथ शासकीय कार्य सम्पादित होंगे। विधानसभा सत्र : राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन का अभिभाषण होगा कल
19 Dec 2023 07:01AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







