20 Apr 2023

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ में अब वो दिन लद गए जब किसी गरीब मरीज को इलाज के लिए पैसे न होने पर जान गंवानी पड़ती थी। प्रदेश की संवेदनशील सरकार की जनमहत्वाकांक्षी योजनाओं ने गरीब से गरीब परिवार में गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज के इलाज के लिए आर्थिक सहायता का रास्ता खोला है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर शुरू मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना और डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के माध्यम से सरकार गंभीर एवं जटिल रोगों के उपचार में लगने वाली बड़ी-बड़ी राशि जरूरतमंदों को प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज एक पिता के निवेदन पर मेजर थैलेसिमिया से पीड़ित नौ साल के मासूम के बोन मेरो ट्रांसप्लांट के लिए 40 लाख 80 हजार रूपए देने का आश्वासन दिया है। इसमें से 18 लाख रूपए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से पहले ही जारी की जा चुकी है।

20 Apr 2023 03:18AM,
by: Tikendra Sinha