20 Apr 2026
सक्ती जिले के वेदांता पावर लिमिटेड में 14 अप्रैल को हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस हादसे में अब तक 24 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 10 गंभीर रूप से घायल श्रमिक विभिन्न अस्पतालों में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। घटना को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार ने बिलासपुर संभाग के आयुक्त सुनील जैन को उच्चस्तरीय जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और आमजन से साक्ष्य व दस्तावेज मांगे गए हैं, जिन्हें 29 अप्रैल तक प्रस्तुत किया जा सकेगा।
20 Apr 2026 03:20PM,by: Mahak Qureshi
रायपुर. 20 अप्रैल 2026. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज प्रदेश के सभी नगर निगमों और नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने रायपुर के सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में दिनभर चली बैठक में शहरों में पेयजल आपूर्ति की समस्याओं, अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण पर नाराजगी जाहिर करते हुए इनके निराकरण के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने धमतरी में पेयजल योजना के काम में लेटलतीफी पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्यपालन अभियंता को निलंबित करने तथा ठेकेदार पर पेनाल्टी लगाने के निर्देश दिए।
20 Apr 2026 01:35PM,by: Mahak Qureshi
कांकेर. तेलंगाना कैडर की नक्सली रूप के मुठभेड़ में ढेर होने के बाद से बचे नक्सलियों में खौफ है. इस बीच नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में एक और सफलता हाथ लगी है. कांकेर में उत्तर बस्तर इलाके में परतापुर एरिया कमिटी में सक्रिय रहे दासरू ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्ण कर दिया है.
20 Apr 2026 01:04PM,by: Mahak Qureshi
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत की स्थिति में महिलाओं की सुरक्षा के लिए 'दुर्गा स्क्वाड' की घोषणा की। उन्होंने महिलाओं को परेशान करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का वादा किया और कानून के शासन का आश्वासन दिया। सिंह ने कहा कि यह चुनाव डर बनाम विश्वास और विकास बनाम भ्रष्टाचार का मुद्दा है। उन्होंने भाजपा की जीत और 4 मई को अंधकार के अंत की भविष्यवाणी करी।
20 Apr 2026 11:30AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









