20 Aug 2023
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल महासमुंद मैदान पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं अन्य योजनाओं के सामग्री वितरण कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कृषि यांत्रिकीकरण पर सबमिशन घटक 3 योजना के 10 हितग्राहियों को ट्रेक्टर एवं कृषि यांत्रिकीकरण पर सबमिशन घटक 4 योजना के एक हितग्राही को हार्वेस्टर की चाबी सौंपी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों से चर्चा कर उनका हालचाल जाना।
20 Aug 2023 10:02AM,by: Tikendra Sinha
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पर तंज कसते हुए कहा कि जिसकी खुद की गारंटी नही है वो प्रदेश की जनता को गारण्टी दे रहे है। आम आदमी पार्टी पहले सभी ब्लॉकों में संगठन तो खड़ा कर ले फिर चुनाव की बात करें। आप पार्टी पहले दिल्ली और पंजाब की जनता से किये वादा को तो पूरा कर ले। भ्रष्टाचार मुक्त शासन की बात करने वाली आम आदमी पार्टी के आधा दर्जन से अधिक नेता भ्रष्टाचार के आरोप में जेल की सलाखों के पीछे है। भ्रष्टाचार के मामले में केजरीवाल के उप मुख्यमंत्री जेल में है। दिल्ली और पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी की धोखाधड़ी से परेशान है। पंजाब में किसान आये दिन सड़कों में प्रदर्शन कर रहे है। ऐसे में छत्तीसगढ़ में बड़ी बड़ी बात कर केजरीवाल सिर्फ राजनीतिक खानापूर्ति कर रहै है।
20 Aug 2023 10:02AM,by: Tikendra Sinha
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने झूठ और भ्रम फैलाकर राजनीति करना चाह रहे है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को भाजपा के 15 साल के काले कारनामों का जनता को जवाब देना चाहिये। कांग्रेस की सरकार ने जनता के लिए काम किया है। पारदर्शी सरकार दी है। भाजपा ने 15 साल घोटाले और कमीशनखोरी के अलावा कुछ नहीं किया। नान घोटाला, चिटफंड घोटाला, पनामा घोटाले की आरोपी रही है। भाजपा की सरकार के समय महिलाओं पर अपराध के आंकड़े भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को देख लेना चाहिए। वे माओवाद की बात कर रहे हैं, धर्मांतरण की बात कर रहे हैं तो 15 साल का इतिहास पढ़ लें। आज बस्तर में शांति है। पहले क्या था, सबको पता है। भाजपा राज में माओवाद का विस्तार हुआ। चर्च बने। इसका जवाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को देना चाहिए। वे पाटन की बात कर रहे हैं। भाजपा को खुद पर भरोसा है तो भूपेश बघेल के सामने रमन सिंह, अरुण साव का चेहरा घोषित करके दिखाए। भाजपा भूपेश बघेल से डरी हुई है। उसको मालूम है वह दहाई के अंक तक नहीं पहुंचेगी। भाजपा पूरे छत्तीसगढ़ में उनके नाम और काम से भयभीत है इसलिए मोदी शाह के भरोसे है। ये भी छत्तीसगढ़ में भाजपा की स्थिति से वाकिफ हैं और पल्ला झाड़ रहे हैं।
20 Aug 2023 10:01AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय राजीव भवन, रायपुर में प्रदेश कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी का प्रथम बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की उपस्थिति में संपन्न हुयी। प्रदेश कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी का प्रथम बैठक संपन्न
20 Aug 2023 10:01AM,by: Tikendra Sinha
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के वफादार और मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्यसमिति के सदस्य कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने बताया, "भाजपा ने न तो मुझे स्वीकार किया और न ही मेरे समर्थकों का सम्मान किया। कार्य समिति का सदस्य होने के बावजूद मुझे कभी भी पार्टी समारोहों में आमंत्रित नहीं किया गया। वास्तव में मेरे समर्थकों पर झूठे मामले दर्ज किए गए।" मध्य प्रदेश: ज्योतिरादित्य सिंधिया के वफादार कांग्रेस में लौटे
20 Aug 2023 06:18AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









