21 Jul 2023

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में पामगढ़ टाइम्स मासिक पत्रिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री बघेल को पामगढ़ टाइम्स के संपादक उदय हरबंश ने मासिक पत्रिका की विषयवस्तु तथा प्रमुख बिंदुओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने मासिक पत्रिका पामगढ़ टाइम्स के प्रकाशन पर पत्रिका से जुड़े सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामकुमार पटेल, श्री राम विश्वास सोनकर, श्री देवेंद्र यादव महासचिव छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला जांजगीर चांपा ,प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री मुरली नायर , श्री उमेश कांत ,श्री विजय यादव ,श्री सरोज सारथी ,श्री बद्री आदित्य ,श्री आशिष कश्यप, श्री उमेश कश्यप ,श्री रूपेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने किया पामगढ़ टाइम्स मासिक पत्रिका का विमोचन

21 Jul 2023 05:07AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मणिपुर के हालात से छत्तीसगढ़ को तुलना किये जाने पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मणिपुर से छत्तीसगढ़ की तुलना कर छत्तीसगढ़ की जनता का अपमान किया है। मणिपुर जातीय और वर्ग संघर्ष में जल रहा केंद्र सरकार भाजपा की मणिपुर सरकार वहां के हालात को सुधारने में पूरी तरह नाकामयाब साबित हुई है। छत्तीसगढ़ में शांति और खुशहाली की स्थिति है। छत्तीसगढ़ में सभी धर्म जाति और संप्रदाय के लोग आपसी भाई चारे के साथ एक दूसरे का सम्मान करते हुये शांतिपूर्ण ढंग से निवासरत है। प्रधानमंत्री के बयान से उनकी बौखलाहट झलक रही है मणिपुर संभल नहीं रहा तो देश के शांतिपूर्ण राज्यों से उसकी तुलना कर प्रधानमंत्री अपनी खीझ निकाल रहे हैं।

21 Jul 2023 05:07AM,
by: Tikendra Sinha