21 Aug 2023

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय श्री वामनराव लाखे की पुण्यतिथि 21 अगस्त पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम और सहकारिता के क्षेत्र में श्री लाखे के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में सहकारिता के माध्यम से श्री लाखे ने किसानों सहित लाखों लोगों के आर्थिक विकास की मजबूत आधारशिला रखी। उन्होंने छत्तीसगढ़ में सहकारिता की नींव रखते हुए रायपुर में सहकारी बैंक की स्थापना की। राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में जन-जागरण के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया। खादी के प्रचार-प्रसार के साथ शिक्षा के विकास के लिए भी वे सक्रिय रहे। वे आजीवन सहकारी संगठनों की मजबूती के लिए लगे रहे। उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि आज सहकारिता के माध्यम से लाखों लोगों के रोजगार और आगे बढ़ने का सपना सच हो रहा है।

21 Aug 2023 07:18AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज रायपुर जिले में स्थित ग्राम फुंडहर में आयोजित छत्तीसगढ़ निषाद केंवट समाज प्रदेश संगठन भूमि पूजन एवं वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि निषाद समाज मेहनतकश समाज है। हमारी सरकार ने निषाद समाज के हित में बहुत सारे निर्णय लिए। समाज के लोगों को सरकार मंे भी उचित प्रतिनिधित्व दिया गया। हमने मछुआ कल्याण बोर्ड बनाया और इसके अध्यक्ष को केबिनेट मंत्री का दर्जा दिया। केंवट समाज मछली पालन के व्यवसाय के जुड़ा हुआ है। समाज के कल्याण के लिए हमने मत्स्य नीति बनाई। मछली पालन को कृषि का दर्जा दिया, जिससेे मछली पालन में वृद्धि हुई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ‘‘निषाद समाज की विभूतियां‘‘ पुस्तक, तथा दुर्गा प्रसाद पारकर द्वारा रचित ‘केंवट कुंदरा’ नामक पुस्तक का विमोचन किया। कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद, विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा एवं मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री एम. आर. निषाद मौजूद थे।

21 Aug 2023 07:18AM,
by: Tikendra Sinha