21 Sep 2023
राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान बोलते हुए कांग्रेस नेता रंजीत रंजन ने मांग की कि इस प्रस्तावित कानून को जनगणना एवं परिसीमन के पहले ही लागू किया जाना चाहिए। रंजीत रंजन ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें इस विधेयक के पीछे षड्यंत्र नजर आता है क्योंकि सरकार 9.5 साल बाद इसे लेकर आई है। महिला आरक्षण विधेयक के पीछे षड्यंत्र नजर आता है : रंजीत रंजन
21 Sep 2023 09:22AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार ने महिला समृद्धि और स्वाभीमान के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि एक तरफ जहां छत्तीसगढ़ में भाजपा के 15 साल के कुशासन में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध चरम पर थे, हर गांव में एक महिला को ग्राम प्रहरी बनाने का वादा 2003 में किया था, सरकार में रहते ठगते रहे, एक भी नहीं बनाए, कांग्रेस की सरकार बनने के बाद महिलाओं के प्रति अपराधों में 68 प्रतिशत की कमी आई, कांग्रेस राज में महिलायें ज्यादा सुरक्षित है, दूसरी ओर भूपेश सरकार ने पहले दिन से ही महिलाओं के हित में ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। भूपेश सरकार में आंगनवाड़ी सहायिका, कार्यकर्ताओं का मानदेय लगभग दुगना हो गया है, रसोइयों के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की गई है। कांग्रेस राज में महिलायें ज्यादा सुरक्षित हुई है : दीपक बैज
21 Sep 2023 06:59AM,by: Tikendra Sinha
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में किसानों को 2800 से 3600 रु. प्रति क्विंटल धान की क़ीमत मिलेगा। इसी को रोकने भाजपा के छत्तीसगढ़ के नेता केंद्र सरकार के माध्यम से राज्य की धान खरीदी बंद करवाना चाहते हैं। केंद्र ने राज्य से चावल लेने के कोटे में कटौती करती हैं, 86 लाख टन को घटा कर 61 लाख कर दिया। बारदाना में भी कटौती कर दिया, राज्य के भाजपा नेता इस पर राज्य की बजाय केंद्र का पक्ष ले रहे हैं। राज्य के खिलाफ झूठ बोल रहे हैं। छत्तीसगढ़ का किसान भारतीय जनता पार्टी के झूठ, भ्रम और छलावे में नहीं आने वाला है, भूपेश सरकार में छत्तीसगढ़ के किसानों को धान की कीमत वायदे से ज्यादा मिल रहा है, आगे और ज्यादा की उम्मीद भी किसानों को भूपेश सरकार से ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना की इनपुट सब्सिडी की राशि को मिलाकर पिछले खरीफ सीजन में धान का प्रतिफल छत्तीसगढ़ के किसानों को 2640 और 2660 रूपए प्रति क्विंटल मिला है जो देशभर में सर्वाधिक है। कोदो 3000 रूपए प्रति क्विंटल, कुटकी 3100 और रागी की खरीदी 3578 रूपए प्रति क्विंटल की दर पर केवल छत्तीसगढ़ में ही हुई है। छत्तीसगढ़ का किसान यह मान चुका है कि कांग्रेस सरकार में आने वाले समय में धान की कीमत यह 2800 रु. से, 3600 रू. प्रति क्विंटल तक मिलेगा। भाजपा के 2183 पर भी छत्तीसढ़ के किसानों को भरोसा नहीं है, किसान यह समझ चुके हैं कि धान और किसान भारतीय जनता पार्टी के लिए केवल चुनावी लिहाज से ही जरूरी है। 15 साल रमन राज में छत्तीसगढ़ के किसानों को लगातार ठगा गया, बोनस के नाम पर वादाखिलाफ़ी की गई। चुनावी साल को छोड़कर कभी बोनस नहीं दिया गया।
21 Sep 2023 06:58AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा पर त्वरित अमल कर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में कार्यरत् अंशकालीन सफाई कर्मी एवं मध्यान्ह भोजन से जुड़े रसोईयों के मानदेय में 500 रूपए प्रति माह वृद्धि के आदेश जारी कर दिया गया है। स्कूलों के सफाई कर्मियों और रसाईयों को मिली बड़ी राहत
21 Sep 2023 06:58AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








