22 Apr 2024
तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल सुप्रिटेंडेंट को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि तिहाड़ जेल का प्रशासन दबाव में आकर झूठ बोल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर की है। केजरीवाल ने यह भी लिखा है कि डॉक्टरों ने उनके सुगर लेवल को लेकर कभी भी यह नहीं कहा है कि इसमें चिंता की कोई बात नहीं है।
22 Apr 2024 11:28AM,by: Tikendra Sinha
AIMIM चीफ ने पत्रकारों द्वारा तेजस्वी यादव को लेकर पूछे गए सवाल पर तंज कसते हुए कहा कि दूल्हे भाई के बैगर जिंदा नहीं रह सकते। दरअसल, ओवैसी से यह सवाल किया गया था कि तेजस्वी यादव लगातार आप पर निशाना साध रहे हैं। इसके जवाब में ओवैसी मर्यादा भूल गए और खुद को तेजस्वी यादव का जीजा करार दे दिया और कहा कि बिना दूल्हे भाई का नाम लिए वो जिंदा नहीं रह सकते। यही नहीं, ओवैसी ने अपनी सभाओं में मुस्लिम मतदाताओं को गोलबंद करने के लिए विवादित बाबरी मस्जिद के साथ-साथ बिल्किस बानो तक का जिक्र किया और केंद्र सरकार को जालिमों की सरकार बताया।
22 Apr 2024 11:28AM,by: Tikendra Sinha
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांकेर जनसभा को संबोधित किया। और कहा कि कांग्रेस को वोटबैंक की चिंता है। इसलिए इनके नेता रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में भी नहीं पहुंचे। ये सिर्फ वोटबैंक की राजनीति करते हैं। भाजपा के कार्यकाल में बड़े-बड़े फैसले लिए गए जो 70 सालों में नहीं लिए गए। आतंकवाद को समाप्त किया। कश्मीर से धारा 370 हटाया। देशभर से नक्सलवाद को खत्म किया अब छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को समाप्त करेंगे। छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खतम करेंगे : अमीत शाह
22 Apr 2024 07:54AM,by: Tikendra Sinha
हैदराबाद निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लोकसभा उम्मीदवार कोम्पेला माधवी लाठ कानूनी मुसीबत में फंस गई हैं, क्योंकि कथित तौर पर 17 अप्रैल को रामनवमी जुलूस के दौरान मस्जिद पर तीर चलाने का इशारा करके मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। 'तीर' के इशारे पर बीजेपी की माधवी लता के खिलाफ मामला दर्ज
22 Apr 2024 06:35AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









