22 Aug 2023
'मामा' के नाम से मशहूर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने अरविंद केजरीवाल ने खुद को 'चाचा' बोलकर एमपी में चुनावी ताल ठोक दी l वहीं, कांग्रेस बोल रही है कि 'मामा' और 'चाचा' नहीं, बल्कि एमपी रूपी परिवार को संभालने के लिए 'दादा' यानी कमलनाथ की जरूरत है l मध्य प्रदेश को संभालने के लिए दादा की जरूरत है :कांग्रेस
22 Aug 2023 01:13AM,by: Tikendra Sinha
राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने घोषणा की कि आयोग ने एक नाबालिग के साथ उसके पिता के दोस्त, दिल्ली सरकार के एक अधिकारी प्रेमोदय खाखा द्वारा कथित बलात्कार के मामले का स्वत: संज्ञान लिया है। घोषणा करते हुए शर्मा ने कहा कि एनसीडब्ल्यू मामले की जांच करेगा। एनसीडब्ल्यू मामले की जांच करेगा : एनसीडब्ल्यू प्रमुख
22 Aug 2023 01:13AM,by: Tikendra Sinha
इसरो वैज्ञानिक नीलेश एम. देसाईने जानकारी देते हुए कहा, "चंद्रयान के चांद पर उतरने से 2 घंटे पहले हम लैंडर और चांद की स्थिति का जायजा लेंगे और उसके बाद लैंडर के चांद पर लैंड कराने पर फैसला लेंगे। अगर हमें लगेगा की लैंडर या चांद की स्थिति उतरने के लिए ठीक नहीं है तो हम इसे 27 अगस्त तक के लिए आगे बढ़ा देंगे। हम 23 अगस्त को लैंडर को लैंड कराने की कोशिश करेंगे।"
22 Aug 2023 01:13AM,by: Tikendra Sinha
महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक ( खुली सीधी भर्ती) एवं पर्यवेक्षक( परिसीमित सीधी भर्ती) 2023 परीक्षा के प्रवेश पत्र हेतु व्यापमं द्वारा लिंक जारी किया गया है। परीक्षा 27 अगस्त को होगी। इसके लिए लिंक vyapamonline.cgstate.gov.in/online है। परीक्षार्थी उक्त लिंक से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
22 Aug 2023 01:12AM,by: Tikendra Sinha
श्रावण सोमवार पर आज पूरा प्रदेश शिव भक्ति के रंग में सराबोर रहा। राजधानी में भी शिवभक्ति की गूंज जगह-जगह सुनाई देती रही। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गुढ़ियारी में मारुति मंगल में दिव्य कांवड़ यात्रा में हिस्सा लिया। पारंपरिक अनुष्ठान तथा पूजा पाठ करने के पश्चात मुख्यमंत्री शिव भक्तों के साथ बैठे। पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ शिव जी के भजनों के उद्घोष से पूरा परिसर गूंज उठा। इस मौके पर लोकसभा सांसद श्री दीपक बैज, संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, नगर निगम अध्यक्ष श्री प्रमोद दुबे भी मौजूद रहे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने अपने हाथों में जलाभिषेक का जल लिया और कांवड़ को अपने हाथों में लिया। पूरा परिसर ऊँ नमः शिवाय के नारों से गूंजता रहा। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों को थाप देकर भजनगायकों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर कांवड़ यात्रियों से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रावण मास शिव जी का महीना है। शिव जी को आशुतोष भी कहते हैं। शिव जी बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रावण सोमवार का दिन बहुत शुभ होता है। हम सब अपने आराध्य देवता को प्रसन्न करने जुटते हैं। लंबी कांवड़ यात्रा में जुटते हैं। प्रदेश में और देश भर में लोग दूर दूर से कांवड़ लेकर शिव जी पर जलाभिषेक करते हैं। यह अनुभव बहुत दिव्य होता है। आज गुढ़ियारी से जो कांवड़ यात्रा निकाली गई है वो दिव्य ही है इसलिए इसका नाम भी दिव्य कांवड़ यात्रा रखा गया है। मुख्यमंत्री ने दूर दूर से कांवड़ यात्रा में जुटे शिव भक्तों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह शुभ दिन आप सभी के जीवन में मंगल लेकर आये। आयोजकों ने बताया कि कांवड़ यात्रा का समापन महादेवघाट स्थित हटकेश्वर महादेव में जलाभिषेक कर किया जाएगा।
22 Aug 2023 01:12AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









