22 Oct 2023
राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'नफरत अपने चरम पर है। बीजेपी अल्पसंख्यक मुसलमानों का बिल्कुल सफाया करना चाहती है। आए दिन राजस्थान हो या कोई परदेश हो, मॉब लिचिंग होती है। चेहरे पर दाढ़ी-टोपी देखकर नफरत की जाती है। हमारी बेटी-बहन हिजाब पहनकर कॉलेज जा रहे थे तो रोक दिया गया। मजहब के नाम पर कानून बनाए जाते हैं।'
22 Oct 2023 04:03PM,by: Tikendra Sinha
बीआरएस विधायक के कविता ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि एक दलित व्यक्ति को अध्यक्ष बनाया गया और गारंटी गांधी परिवार दे रहा है। कांग्रेस ने हमेशा चुनाव में लोगों को गुमराह करने का काम किया है। कांग्रेस का 65 साल का काम और हमारा 10 साल का काम लोगों ने देखा है। इसलिए हमें विश्वास है कि जनता हमारे साथ होगी।
22 Oct 2023 01:59PM,by: Tikendra Sinha
राहुल गांधी द्वारा मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की सरकार पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप पर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के कविता कहा कि गांधी परिवार को किसी भी राज्य में प्रचार के लिए आने से पहले वास्तव में अपना ‘होमवर्क’ करना चाहिए। गांधी परिवार को होमवर्क करके प्रचार के लिए आना चाहिए
22 Oct 2023 12:21PM,by: Tikendra Sinha
फिलिस्तीन के आम नागरिकों की मदद के लिए भरत आगे आया है। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत ने फिलिस्तीन के लोगों के लिए मानवीय सहायता भेजी है, जिसमें चिकित्सा सहायता और आपदा राहत सामग्री शामिल है l फिलिस्तीन के आम लोगों की मदद के लिए आगे आया भारत
22 Oct 2023 12:21PM,by: Tikendra Sinha
कनाडा में वीजा सेवाओं पर बालते हुए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा- 'अभी दोनों देशों के संबंध एक कठिन दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन मैं यह कहना चाहता हूं कि हमारी जो समस्याएं हैं, वे कनाडाई राजनीति की नीतियों से खड़ी हुई हैं। लोगों को यह समझने की जरूरत है। वीजा को लेकर लोगों को समस्या हो रही है क्योंकि हमारे राजनयिक कनाडा में काम करने में सुरक्षित नहीं हैं। मुझे उम्मीद है कि स्थिति जल्द बेहतर होगी।' राजनयिक कनाडा में काम करने में सुरक्षित नहीं हैं : जयशंकर
22 Oct 2023 12:21PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







