23 Jul 2023
ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक के विशेष दूत ने ब्रिटिश संसद में मणिपुर हिंसा का मुद्दा उठाया। सांसद फियोना ब्रूस ने कहा कि मणिपुर हिंसा "पूर्व नियोजित और व्यवस्थित" है। उन्होंने दावा किया कि मणिपुर में सैकड़ों चर्च नष्ट कर दिए गए हैं और इस मुद्दे पर ज्यादा रिपोर्टिंग नहीं हुई है। यह बात मणिपुर में महिलाओं को नग्न घुमाने का एक वीडियो वायरल होने के बाद आई है।
23 Jul 2023 04:38AM,by: Babuaa Desk
प्रदेश में आगामी विधानसभा आम निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा सभी 33 जिलों के रिटर्निंग अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के लिए छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था। रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को 18 जुलाई से 21 जुलाई तक चार दिनों का आवासीय प्रशिक्षण दिया गया। राज्य के भारतीय प्रशासनिक सेवा के आठ प्रशिक्षु अधिकारियों को भी प्रशिक्षण में शामिल किया गया था। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को 22 जुलाई को एक दिवसीय प्रशिक्षण भी दिया गया। देश के विभिन्न राज्यों से आए राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर्स ने प्रदेश के अधिकारियों को निर्वाचन से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी दी।
23 Jul 2023 03:48AM,by: Tikendra Sinha
वन मंत्री मोहम्मद अकबर की पहल पर वन अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व गरियाबंद के एंटी पोचिंग टीम के द्वारा दो साल खपरी तस्करों पर कार्रवाई की गई है। उल्लेखनीय है कि श्री सुधीर अग्रवाल प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) रायपुर छत्तीसगढ़, श्री के मैथियो मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) एवं क्षेत्र संचालक उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व रायपुर एवं श्री वरुण जैन, उपनिदेशक उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद के कुशल मार्गदर्शन में पी.ओ.आर. प्रकरण क्रमांक 8431/15 दिनांक 12.06.2023 के फरार आरोपी शिशुपाल, एवं सीताराम की पतासाजी करने उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व गरियाबंद के एंटी पोचिंग टीम के द्वारा दिनांक 19/07/2023 को उड़ीसा के सीमावर्ती क्षेत्र में लगे हुए उड़ीसा प्रांत के नवरंगपुर जिला में गये हुए थे, उसी दरम्यान सूचना प्राप्त हुआ कि उड़ीसा राज्य के दो अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा ग्राम बिरीघाट मंे साल खपरी (च्ंदहवसपद ैबंसमे) तस्करी करते हुए पाया गया। साल खपरी तस्करों पर हुई कार्रवाई
23 Jul 2023 03:48AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार 23 जुलाई को संभवतः रायपुर संभाग के युवाओं से भेंट-मुलाकात करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इण्डोर स्टेडियम में होगा। मुख्यमंत्री इस दौरान संभाग के पांचो जिलों से आए युवाओं, महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं, मितान क्लब के सदस्यों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहें प्रतिभागियों सहित अन्य सभी युवाओं से बातचीत करेंगे। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आज कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने जिले के प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक की और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कार्यक्रम के लिए कानून व्यवस्था, आयोजन संबंधी इंतजामों आदि की समय पर तैयारियों के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत के सीईओ श्री अबिनाश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री बघेल युवाओं से करेंगे भेंट-मुलाकात
23 Jul 2023 03:48AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री बघेल आज शाम राजधानी रायपुर स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में आयोजित ‘दास्तान-ए-कबीर‘ कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने दर्शक दीर्घा में बैठकर संत कबीर की दास्तानगो को पूरा सुना और इसका आनन्द लिया। मुख्यमंत्री ने किस्सागोई के माध्यम से कहने-सुनने की परंपरा को पुनः स्थापित करने के लिए युवा कलाकारों के पहल को सराहा। गौरतलब है कि दास्तांगोई के लिए मशहूर कलाकार श्री हिमांशु बाजपेयी सहित श्री अजय टिपानिया, सुश्री प्रज्ञा शर्मा और श्री वेदांत भारद्वाज ने संगीतमय प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री ‘दास्तान-ए-कबीर‘ कार्यक्रम में हुए शामिल
23 Jul 2023 03:47AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ राज्य एवं राज्य के बाहर के पात्र यू-ट्यूब चैनल्स को इम्पैनलमेंट किए जाने के लिए ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं। ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 03 अगस्त 2023 निर्धारित है। यूट्यूब चैनलों के इम्पैनलमेंट हेतु जनसंपर्क संचालनालय स्तर पर आयुक्त/ संचालक द्वारा अपर संचालक की अध्यक्षता में एक समिति गठित की जाएगी। इस समिति की अनुशंसा पर आयुक्त/ संचालक द्वारा इम्पैनलमेंट की कार्यवाही की जाएगी। इम्पैनलमेंट की अवधि एक वर्ष की होगी। जिसका नियमित अंतराल पर पुनः समीक्षा करने का अधिकार समिति का होगा। यू –ट्यूब चैनल्स के इन्पैनलमेंट के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
23 Jul 2023 03:47AM,by: Tikendra Sinha
नई दिल्ली की सामाजिक संस्था ट्रान्सफॉर्मिंग रूरल इंडिया फाउंडेशन (ट्रिफ) और पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आज राजधानी के एक निजी होटल में ’इंडिया रूरल कोलोक्वि’ का आयोजन किया गया। यहां देश में ग्रामीण गरीबी और असमानता की प्रमुख चुनौतियों पर संवाद किया गया। इस दौरान नये गांवों के निर्माण में समाज, सरकार और बाजार की भूमिका और चुनौतियों के समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। इस परिचर्चा में राज्य के वरिष्ठ अधिकारी, समाजसेवक, उद्यमी एवं विभिन्न सामाजिक विकास के क्षेत्र विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया और ग्रामीण गरीबी, असमानता एवं अन्य विसंगतियों के समाधान पर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर बिहान योजना के तहत लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं की सफलता पर आधारित बुकलेट का विमोचन भी किया गया।
23 Jul 2023 03:47AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







