23 Aug 2023
छत्तीसगढ़ की नई फिल्म नीति लागू होने के बाद यहां बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग का सिलसिला लगातार जारी है। नवा रायपुर में आज से एक और बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। हिन्दी फिल्म 'शादी में ज़रूर आना' फेम निर्माता-निर्देशक रत्ना सिन्हा की नई हिन्दी फ़िल्म का आज मुहुर्त शॉट सम्पन्न हुआ। छत्तीसगढ़ में एक और बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग
23 Aug 2023 11:41AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ के युवाओं को बीपीओ सेंटर का तोहफा दिया। कलेक्टोरेट के सामने मल्टीलेवल पार्किंग के पांचवे और छठवें माले पर बने इस बीपीओ सेंटर का मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया। उन्होंने यहां बीपीओ सेंटर में काम करने के लिए एक सौ युवाओं को जॉब लेटर भी दिए। इस बीपीओ सेंटर की स्थापना लगभग दस करोड़ रूपये की लागत से की गई है। मुख्यमंत्री श्री बघेल की सोच के अनुरूप इस बी.पी.ओ. सेंटर के शुरू हो जाने से अब रायपुर के युवाओं को उन्नत व आधुनिक सुविधाओं के जरिए रोजगार के नये अवसर भी मिलेंगे। इस बी.पी.ओ. सेंटर के जरिए छत्तीसगढ़ के युवा कॉल सेंटर कस्टमर सपोर्ट, सेल्स एंड मार्केटिंग, डाटा एंट्री, टेक्निकल सपोर्ट, चौट सपोर्ट, बैंक एंड फ्रंट ऑफिस वर्क, सोशल मीडिया हैण्डलिंग, डाटा एनालिसिस जैसे आउटसोर्सिंग व्यवसायों से जुड़ेंगे।
23 Aug 2023 11:41AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्र भूपेश बघेल ने मल्टी लेवल पार्किंग में अपने जन्मदिन पर आज 150 फीट लंबा केक काटा। मुख्यमंत्री के जन्मदिन की खुशी में नगर निगम रायपुर महापौर श्री एजाज ढेबर के मार्गदर्शन में बोंजेलो के बेकिंग और आइसिंग डिवीजन ने डेढ़ सौ फीट लंबा केक तैयार किया। केक के निर्माण में 65 लोग जुटे रहे। उन्होंने 24 घंटे कड़ी मेहनत कर यह 430 किलोग्राम का केक तैयार किया।
23 Aug 2023 11:41AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर जनता से अपील करते हुए कहा "आपसे एक अपील और एक वादा चाहता हूँ..इस बार स्व-सहायता समूहों की बहनों द्वारा तैयार की गई राखियों का ही उपयोग करें।जब कोई बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधेगी, तो दूर गाँव की एक और बहन के चेहरे पर मुस्कान खिल उठेगी।
23 Aug 2023 11:41AM,by: Tikendra Sinha
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि 5 सालों में छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदली है। छत्तीसगढ़ में पहले दिन से ही भूपेश बघेल सरकार आम जनता की समृद्धि को लक्ष्य करके काम कर रही है और यही कारण है कि प्रदेश में आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक समृद्धि दिनों दिन बढ़ रही है। आम जनता की सहभागिता सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों में लगातार बढ़ रही है। 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान घोषणा पत्र में किए गए 36 में से 34 से अधिक वादे पूर्ण कर लिए गए हैं। पांच सालों में छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदली है-दीपक बैज
23 Aug 2023 07:19AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









