24 Apr 2023
वाईएसआर तेलंगाना पार्टी की अध्यक्ष वाईएस शर्मिला को तेलंगाना के प्रश्नपत्र लीक होने की जांच कर रही विशेष टीम के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करने से रोकने की कोशिश कर रहे पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लियाl हैदराबाद: वाईएस शर्मिला गिरफ़्तार,पुलिस वालों पर किया हमला
24 Apr 2023 01:08PM,by: Tikendra Sinha
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन आज डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी आई.आई.आई.टी. नवा रायपुर के ‘‘तृतीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राजभवन से राज्यपाल समारोह में वर्चुअल तरीके से सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होेंने सभी पदक एवं उपाधि प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि सभी विद्यार्थी राष्ट्र की सेवा में तत्पर रहें।
24 Apr 2023 01:08PM,by: Tikendra Sinha
मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कहा है कि गर्मी के मौसम को देखते हुए हेंड पंप संधारण और पेयजल स्त्रोतों के शुद्धिकरण के लिए अभियान चलाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होेंने कहा है कि पेजजल की दृष्टि से समस्या मूलक गांवों में नलकूप खनन, राईजर पाईप बढ़ाने, नलकूपों की मरम्मत प्राथमिकता से किए जाए। मुख्य सचिव श्री जैन आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में गर्मी के मौसम पेयजल आपूर्ति के संबंध में अधिकारियों की बैठक में को सम्बोधित कर रहे थे।
24 Apr 2023 01:08PM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ की दो पंचायतों को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सरगुजा जिले के जनपद पंचायत लुन्ड्रा के ग्राम पंचायत नागम तथा धमतरी जिले के नगरी पंचायत के ग्राम सांकरा को पुरस्कृत किया गया। ग्राम पंचायत नागम को गरीबी उन्मूलन एवं आजीविका संवर्धन श्रेणी में तथा सांकरा को स्वस्थ पंचायत थीम में पुरस्कृत किया गया। इन ग्राम पंचायतों को पुरस्कार के साथ ही 50-50 लाख रूपए की राशि भी प्रदान की गई। छत्तीसगढ़ की दो पंचायतों को मिला राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार
24 Apr 2023 12:00PM,by: Tikendra Sinha
अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रम के सम्मान के लिए और प्रदेश के विकास को गति देने में श्रमिकों की विशेष भूमिका को देखते हुए राजधानी रायपुर में श्रमिक सम्मेलन के आयोजन का निर्णय शासन द्वारा लिया गया। स्थानीय साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित सम्मेलन में प्रदेशभर के श्रमिक हिस्सा लेंगे। श्रम विभाग द्वारा श्रमिक कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं से जिन हितग्राहियों को लाभ पहुंचा है, उनका सम्मान भी सम्मेलन के माध्यम से किया जाएगा।
24 Apr 2023 12:00PM,by: Tikendra Sinha
जन्म से ही कॉंट्रेक्चर ऑफ राइट एल्बो की समस्या से जूझ रही सीमा अब सामान्य बच्चों की तरह अपना हाथ पूरी तरह सीधा कर पाएगी। रायपुर में डीकेएस सुपरस्पेशियालिटी अस्पताल के डॉक्टरों ने उसके हाथ में एल्बो सॉफ्ट टिसू रिलीज सर्जरी की है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत चिरायु योजना से हुई इस निःशुल्क सर्जरी ने सीमा का जीवन खुशियों और उमंग से भर दिया है। सारंगढ़ के चिरायु दल की पहल और डीकेएस अस्पताल के डॉक्टरों की मेहनत से उसे मुड़ी हुई कोहनी की समस्या से मुक्ति मिल गई है।
24 Apr 2023 12:00PM,by: Tikendra Sinha
इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी ब्लड सेंटर रायपुर द्वारा नुवोका सीमेंट प्लांट बलौदाबाजार के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संजीवनी अस्पताल, सोनाडीह सीमेंट प्लांट में आयोजित शिविर में रक्तदान के लिए 800 लोगों ने पंजीयन कराया था जिनमें से 567 लोगों ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा और नुवोका सीमेंट प्लांट सोनाडीह के प्लांट प्रमुख ने भी रक्तदान किया। दोनों ने कर्मचारियों को जागरूक कर रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
24 Apr 2023 12:00PM,by: Tikendra Sinha
दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) को आदेश दिया है कि वह Google की नई इन-ऐप उपयोगकर्ता पसंद बिलिंग (UCB) नीति के खिलाफ भारतीय स्टार्टअप बॉडी एलायंस ऑफ डिजिटल इंडिया फाउंडेशन (ADIF) की याचिका पर सुनवाई करे और 26 अप्रैल या उससे पहले निर्णय ले। ADIF का आरोप है कि Google का बिलिंग सिस्टम CCI के अक्टूबर 2022 के आदेश का उल्लंघन करता है। यूसीबी 26 अप्रैल से प्रभावी होगा।
24 Apr 2023 11:17AM,by: Babuaa Desk
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कोलकाता में बिहार के सीएम नीतीश कुमार और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मुलाकात की और कहा कि वे यह संदेश देना चाहते हैं कि वे बीजेपी के खिलाफ लड़ाई में साथ हैं. उन्होंने कहा, "मुझे एक साथ आने में कोई आपत्ति नहीं है और हम चाहते हैं कि बीजेपी शून्य हो जाए... हमारे पास कोई व्यक्तिगत अहंकार नहीं है।" हम साथ हैं, चाहते हैं बीजेपी जीरो हो जाए : ममता
24 Apr 2023 11:17AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









